फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र स्पेशल: 40 दिन तक रोज देखें 'मां का मस्तक', हर मनोकामना पूरी

Thu, 06 Oct 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
मनसा देवी मंदिर पंचकूला
नवरात्र के मौके पर हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां मां का मस्तक विराजमान है। 40 दिन तक रोज आने से हर मनोकामना पूरी होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मनसा देवी मंदिर पंचकूला
ये मंदिर है माता मनसा देवी मंदिर। मां मनसा देवी नौ देवियों में से एक हैं। यह 51 शक्तिपीठों में से भी एक है। कहा जाता है कि यहां मां का मस्तक गिरा था। माता मनसा देवी का मंदिर चंडीगढ़ के समीप पंचकूला में है। यहां नवरात्रि में भव्य मेले का आयोजन प्रतिवर्ष होता है, यह 100 एकड़ में फैला विशाल मंदिर है।
विज्ञापन

3 of 6
मनसा देवी मंदिर पंचकूला
कहा जाता है कि यदि कोई सच्चे मन से 40 दिन तक रोज मनसा देवी के भवन में पहुंचकर पूजा करता है तो मां मनसा देवी उसकी मनोकामना पूरी करती है। मंदिर के विकास के लिए सरकार द्वारा श्रीमाता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड की स्थापना कर दी गई है, जोकि मंदिर का रख-रखाव कर रहा है।

4 of 6
मनसा देवी मंदिर पंचकूला
मान्यता है कि जब माता पार्वती अपने पिता हिमालय के राजा दक्ष के घर अश्वमेध यज्ञ में बिना बुलाए चली गई, तो किसी ने उनका सत्कार नहीं किया तो उन्होंने अपने आप को यज्ञ में अग्नि में होम कर दिया। इस बात का पता चलते ही भगवान शिव यज्ञ स्थान पर पहुंचकर सती का शरीर लेकर तांडव नृत्य करते हुए में भटकने लगे।
विज्ञापन

5 of 6
मनसा देवी मंदिर पंचकूला - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव का उग्र रूप देखकर देवताओं को चिंता हुई, तो भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर को खंड-खंड कर दिया। जिसके बाद कई जगहों पर सती के शरीर के अंग गिरे, वहीं शक्तिपीठों की स्थापना हुई। देवी के सिर का हिस्सा गिरने से मनसा देवी शक्तिपीठ की स्थापना हुई और लोग यहां दर्शन के लिए आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनसा देवी मंदिर पंचकूला
मनसा देवी मंदिर चंडीगढ़ से 10 किलोमीटर और हरियाणा के पंचकूला से 4 किलोमीटर दूर है। लोकल बसें और ऑटो रिक्शा से आसानी यहां पहुंचा जा सकता है। नवरात्रि के दौरान यहां जाने के लिए विशेष बसें चलाई जाती हैं। ये चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से भी काफी करीब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें