फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी विवादों में रह चुके हैं नवजोत सिद्धू, 10 मामले जिन पर हुआ बवाल

Mon, 20 Aug 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू का विवादों से पुराना नाता रहा है। पाकिस्तान के दौरे पर जाकर वो एक बार फिर विवादों में हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं सिद्धू के कुछ पुराने विवादों पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
नवजोत सिद्धू
नवजोत सिद्धू जब भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य थे तब भी अपने जूनियर मनोज प्रभाकर को थप्पड़ मारने, 1996 में  कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से नाराज होकर इंग्लैंड दौरा बीच में ही छोड़ कर स्वदेश लौटने, पाकिस्तान के साथ मैचों के दौरान पाक खिलाड़ियों को पीटने के लिए मैदान में ही उलझने के कई मामले चर्चा में आते रहे। आमिर सोहेल और वकार यूनुस से सिद्धू के मैदान पर ही लड़ने की घटना को क्रिकेट प्रेमी आज भी नहीं भूले हैं।
विज्ञापन

3 of 11
फाइल फोटो
अमृतसर से सांसद रहते 1988 में उन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ। इस मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई, हालांकि इस साल सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उन्हें ₹6000 का जुर्माना लगाते हुए सजा से बरी कर दिया।

4 of 11
- फोटो : File Photo
 टीवी पर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में एक अश्लील चुटकुला सुना कर सिद्धू में मुसीबत मोल ले ली थी। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट के एक वकील ने सिद्धू के खिलाफ अदालत में शिकायत भी दाखिल की थी।
विज्ञापन

5 of 11
नवजोत सिंह सिद्धू
सिद्धू का एक विवाद उनके महकमे के कामकाज में पत्नी नवजोत कौर के दखल देने और सस्पेंड किए गए एक सेनेट्री इंस्पेक्टर की बहाली का भी है। सिद्धू ने अवैध निर्माण में मदद करने के आरोप में जिस इंस्पेक्टर संजीव कालिया को सस्पेंड किया था, नवजोत कौर ने उसको फिर से महकमे में बहाल करवा दिया। 
विज्ञापन

6 of 11
फाइल फोटो - फोटो : ANI
क्रिसमस डे पर नवजोत सिंह सिद्धू ने धमकी देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में ईसाइयों को नीचे गिराएगा उनकी आंख निकाल ली जाएगी। इसके साथ ही सिद्धू का कहना है कि पंजाब में किसी को भी त्योहार में खलल डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यहां पर हर धर्म के व्यक्ति को अपने धर्म के अनुसार त्योहार मनाने का पूरा हक है। 
विज्ञापन

7 of 11
नवजोत सिद्धू
पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पर स्टार इंडिया ने आरोप लगाते हुए अदालत में गुहार लगाई कि उन्होंने उसके साथ किए गए 22.5 करोड़ रुपए के अनुबंध का उल्लंघन किया है। 2013 में स्टार इंडिया ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ क्रिकेट कॉमेंट्री करने के लिए तीन साल का अनुबंध किया था। इसमें उन्होंने एक्सक्लूसिव ऑब्लिगेशन की शर्त पर यह अनुबंध स्वीकार किया था। सिद्धू ने 2014 में हुए इंडियन प्रीमियर लीग में स्टार इंडिया के लिए कॉमेंट्री न करते हुए प्रतिद्वंद्वी चैनल पर कॉमेंट्री की थी। 

8 of 11
फाइल फोटो - फोटो : File Photo
पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू का अक्खड़ और अड़ियल रवैया एक बार फिर देखने को मिला। वे अपने डिपार्टमेंट और लोकल बॉडी की एक ऑफिशियल मीटिंग में अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को साथ ले कर गए। इस मीटिंग में ना सिर्फ नवजोत कौर सिद्धू शामिल हुईं, बल्कि उन्होंने तमाम अधिकारियों को ब्रीफिंग और इंस्ट्रक्शन भी दिए। जब नवजोत सिद्धू से इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो मेरी अर्द्धांगिनी है और मेरे साथ हर मीटिंग में मौजूद रहेंगी और इससे अगर किसी को कोई भी दिक्कत है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

9 of 11
Navjot singh sidhu - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को राज्य सरकार ने तोहफा देते हुए उनके बेटे करन को पंजाब सरकार में असिस्टेंट एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त कर दिया। इससे पहले सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को पंजाब वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया जा चुका है। इसके बाद एक बार फिर विवाद गर्माने लगा था।

10 of 11
नवजोत सिंह सिद्धू
आयकर विभाग ने नवजोत सिंह सिद्धू के दो खातों को सीज कर दिया, तब भी वे चर्चा में आए। आरोप था कि सिद्धू ने कई चीजों में पूरा टैक्स अदा नहीं किया है। इसमें 2014-15 के रिटर्न में सिद्धू ने जो खर्चे दिखाए हैं उनके बिलपेश नहीं किए थे। रिटर्न में सिद्धू ने कपड़ों पर 28 लाख, यात्रा पर 38 लाख से ज्यादा, फ्यूल पर करीब 18 लाख, स्टाफ की सैलरी पर 47 लाख से ज्यादा का खर्च दिखाया है। हालांकि, सिद्धू ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि मेरा इनकम टैक्स पूरी तरह से सही है। लेकिन विभाग की तरफ से सिद्धू को 3 नोटिस जारी किए गए और 14 फरवरी को उसके दो खाते सीज़ कर 58 लाख रुपए की रिकवरी की गई।



 
विज्ञापन

11 of 11
Navjot Singh Sidhu
हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान दौरे को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पाक आर्मी चीफ से गले मिलने पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। आर्मी चीफ से गले मिलने पर बवाल थमी ही नहीं था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के राष्ट्रपति मसूद खान के साथ सिद्धू के बैठने पर भी सियासत गर्म हो गई। नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान में पहली कतार में पीओके राष्ट्रपति के साथ बैठाया गया था। बता दें कि पीओके को भारत अपनी मान्यता नहीं देता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें