कॉमेडियन कपिल के शो में हर समय शायरी के मूड में दिखने वाले नवजोत सिद्धू इस बार आशिकी करते नजर आए। मेहमान को उन्होंने किस तक कर डाला। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 8
कपिल शर्मा के शो में सिद्धे पति-पत्नी की आशिकी
गौरतलब है कि 'द कपिल शर्मा शो’ में आए दिन नए मेहमान आते रहते है। इस बार मेहमान कोई और नहीं, अमृतसर में रहने वाली नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पंजाब विधान सभा की मैंबर नवजोत कौर सिद्धू थीं। उन की कुछ तस्वीरें और प्रोमो सामने आए हैं।
विज्ञापन
3 of 8
कपिल शर्मा के शो में सिद्धे पति-पत्नी की आशिकी
इन तस्वीरों में नवजोत कौर के गाल पर उनके पति उर्फ सिद्धू बेहद प्यार से किस करते नजर आ रहे है। किस करते की यह तस्वीर देख आप अंदाजा लगा सकते हो कि दोनों में बेहद प्यार है। इस दौरान उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बताया।
4 of 8
कपिल शर्मा के शो में सिद्धे पति-पत्नी की आशिकी
सिद्धू की पत्नी ने बताया कि जब वे कॉलेज से घर आतीं थी तो सिद्धू उन्हें देखने के लिए धूप में खड़े होकर इंतजार किया करते थे। सिद्धू ने उन्हें प्रपोज करने में काफी समय लगाया और प्रपोज करने के एक साल बाद जन्म पत्री मिलाने की बात कहने लगे और कहा कि जन्म पत्री मिलेगी तो ही शादी करूंगा।
विज्ञापन
5 of 8
कपिल शर्मा के शो में सिद्धे पति-पत्नी की आशिकी
- फोटो : अमर उजाला
शो के दौरान दोनों के लिए एक रोमांटिक गाना भी प्ले किया गया। इस दौरान सिद्धू अपनी पत्नी के साथ डांस करते हुए दिखे। फिर उनके गालों पर किस भी कर ली। शो में सिद्धू की बेटी राबिया भी दिखाई दी। ये शो इसी शनिवार को ऑन एयर होगा।
विज्ञापन
6 of 8
कपिल शर्मा के शो में सिद्धे पति-पत्नी की आशिकी
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. नवजोत कौर सिद्धू पेशे से डॉक्टर हैं। राजनीति में शामिल होने के लिए उन्होंने जनवरी 2012 में पंजाब के स्वास्थ्य विभाग से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें अमृतसर ईस्ट से बीजेपी ने एमएलए का टिकट मिला था। चुनाव जीतने के बाद वे बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की मुख्य संसदीय सचिव हैं।
विज्ञापन
7 of 8
कपिल शर्मा के शो में सिद्धे पति-पत्नी की आशिकी
- फोटो : अमर उजाला
डॉ नवजोत कौर सिद्धू का जन्म 15 जून 1963 में लुधियाना में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई लुधियाना के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। पटियाला में 1981-85 के दौरान उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की। इसके बाद 1990-92 तक पटियाला के राजेंद्र अस्पताल से डॉक्टर ऑफ मेडिसिन किया।
कपिल शर्मा के शो में सिद्धे पति-पत्नी की आशिकी
- फोटो : अमर उजाला
यू-ट्यूब पर एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। मैडम सिद्धू शो के दौरान सिद्धू द्वारा महिलाओं पर की गई शायरियों का मजाक उड़ाते हुए दिखती हैं। सिद्धू की पत्नी पहली बार कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगी। वैसे भी ऐसा पहली बार है जब सिद्धू की पत्नी ने टीवी की दुनिया में कदम रखा है।