आज नवजोत सिद्धू का बर्थडे है, इस मौके पर हम आपको उनकी रोमांटिक स्टोरी सुनाने जा रहें है जो इतनी क्यूट है कि आपका दिल महक उठेगा।
विज्ञापन
2 of 14
सिद्धू और नवजोत की क्यूट सी लव स्टोरी
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के मुताबिक उन्हें उन दिनों नवजोत कौर से पहली नजर में ही प्यार हो गया था मगर उन्हें मनाने में उन्हें काफी वक्त लगा।
विज्ञापन
3 of 14
सिद्धू और नवजोत की क्यूट सी लव स्टोरी
सिद्धू ने बताया कि वो जहां से रोज निकलती थीं वहां एक चिकेन की दुकान थी। वो रोज वहां चिकेन खाते थे और उनका इंतजार करते रहते थे।
4 of 14
सिद्धू और नवजोत की क्यूट सी लव स्टोरी
कौर सिद्धू जैसे ही वहां से अपनी एक सहेली के साथ निकलती थीं वो उनके पीछे-पीछे चलने लगते थे। पीछे से सिद्धू उन्हें कहते थे हां कर दो, हां कर दो।
विज्ञापन
5 of 14
सिद्धू और नवजोत की क्यूट सी लव स्टोरी
मगर वो ना, ना कहते हुए आगे निकल जाती थीं। ये सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा मगर आखिरकार नवजोत कौर ने सिद्धू को हां कर दी।
विज्ञापन
6 of 14
सिद्धू और नवजोत की क्यूट सी लव स्टोरी
नवजोत कौर ने बिंदास अंदाज में सिद्धू के बारे में बताया कि इन्हें मुझे पटाने में ज्यादा समय लग गया।
विज्ञापन
7 of 14
सिद्धू और नवजोत की क्यूट सी लव स्टोरी
नवजोत कौर ने कहा कि जब मैं पट गई और शादी की बारी आई तो सिद्धू कहने लगे कि पहले जन्मपत्री दिखाउंगा। फिर शादी करूंगा।
8 of 14
सिद्धू और नवजोत की क्यूट सी लव स्टोरी
कौर सिद्धू ने हंसते हुए कहा कि मैंने भी ठान लिया था कि अब देर नहीं करनी और शादी करनी है। फिर हमने शादी कर ली। इसके बाद सिद्धू ने मेरी जन्मपत्री दिखाई और हमारे 36 गुण मिले।
9 of 14
नवजोत सिद्धू और उनके परिवार की अनदेखी तस्वीरें
ये सभी बातें पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी ने टेलीविजन पर एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
10 of 14
कपिल शर्मा के शो में सिद्धे पति-पत्नी की आशिकी
- फोटो : अमर उजाला
नवजोत सिद्धू ने बताया कि घर में जब उनकी पत्नी को कुछ खरीदना होता है तो ये मुझे शेरू, शेरू के नाम से पुकारती हैं। जब मुझे ये इस नाम से बुलाती हैं तो मैं समझ जाता हूं कि अब बस जेब खाली ही होने वाली है।
11 of 14
कपिल शर्मा के शो में सिद्धे पति-पत्नी की आशिकी
- फोटो : अमर उजाला
जब वो(नवजोत कौर) जरा सा गुस्सा होती हैं तो मुझे शेरी, शेरी कहकर बुलाती हैं और जब वो ज्यादा गुस्से में होती हैं तो कहती हैं, तु की करदा है यहां, ये मेरा घर है।
12 of 14
नवजोत सिद्धू और उनके परिवार की अनदेखी तस्वीरें
पूर्व क्रिकेटर सिद्धू ने बताया कि उन्हें उनकी पत्नी के हाथों का खाना सिर्फ एक बार ही मिला। उन्होंने रायता में बैंगन डाल कर बनाया था साथ में भिन्डी भी बनाई थी।
13 of 14
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
- फोटो : फाइल फोटो
जब रायता देखा तो सोचा कि ये कैसा रायता है जिसमें भिन्डी डली हुई है वो भी इतनी बड़ी। इसके बाद जब मैंने भिन्डी खाई और उसे जैसे ही खींचा वो नीचे तक आ गई और छोड़ते ही गुलेल की तरह से मुंह पर ठांय से लगी।