फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू की दिल्ली प्रेस कांफ्रेंस की 10 खास बातें, 5 बड़े डॉयलॉग

Tue, 17 Jan 2017 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
नवजोत सिद्धू
कांग्रेस की पिच से राजनीति की नई बैटिंग शुरू करने वाले नवजोत सिद्धू ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए बीजेपी और अकाली दल को कोसा। जानिए क्या कुछ बोले?
विज्ञापन

2 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
कांग्रेस मुख्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में सिद्धू ने अपनी बात रखी। इस प्रेस कांफ्रेस में नवजोत सिद्धू के साथ कांग्रेस नेता अजय माकन भी मौजूद थे। यहां सिद्धू ने एक बार फिर पंजाब की बदहाली के लिए बीजेपी और अकाली सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस को कौशल्या मां बता दिया तो बीजेपी को कैकेयी। उन्होंने ये भी पूछा कि जनता को ये भी पता लगाना होगा कि मंथरा कौन है?
विज्ञापन

3 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
सिद्धू ने कहा कि मैं पैदायशी कांग्रेसी हूं। मेरे पिता ने 40 साल तक कांग्रेस की सेवा की है। मैं अब अपनी जड़ों में लौट आया हूं। ये मेरी घर वापसी है। मेरा अस्तित्व कांग्रेस से है। मेरे पिता गदर पार्टी में थे। मैं लोगों के कहने की परवाह नहीं करता। मुझे किसी पार्टी से परहेज नहीं है, बशर्ते उन्हें चलाने वाले अच्छे हों। क्योंकि मेरा मानना है कि पार्टी जिम्मेदार नहीं होती है, बल्कि पार्टी चलाने वाले लोग जिम्मेदार होते हैं।

 

4 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
सिद्धू ने कहा कि ये उनकी लड़ाई निजी नहीं है, बल्कि ये पंजाब रिडेम्पशन है। मैं एक अलख जगाने आया था, लेकिन जरिया नहीं था। अब वह जरिया मिल गया है। अब मैं अलख भी जगाऊंगा और लोगों का उसका एहसास भी कराऊंगा। सिद्धू ने कहा कि अकाली दल एक पवित्र जमात था, लेकिन अब यह एक जायदाद बन गया है। जब बात होती है तो आपस के मतभेद मिटाए जा सकते हैं, लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन

5 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू
सिद्धू ने कहा कि अगर लालू-नीतीश एक हो सकते हैं तो मैं और कांग्रेस क्यों नहीं। सिद्धू ने कहा कि भाजपा के साथ मेरा कोई मनमुटाव नहीं था, लेकिन उन्होंने गठबंधन को चुना और मैंने पंजाब को चुना। मैंने भाजपा में रहकर भी बादलों के खिलाफ आवाज रखी थी। अब मैं पंजाब के लोगों को बताऊंगा कि बादलों और भाजपा ने मिलकर कैसे पंजाब को लूटा है। मैं सभी की पोल खोल दूँगा।
विज्ञापन

6 of 10
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : File Photo
प्रकाश सिंह बादल को सिद्धू ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जनता सौदे करने वालों का माफ नहीं करेगी। भाग बाबा बादल भाग, कुर्सी खाली कर कि पंजाब कि जनता आती है। ड्रग्स आज पंजाब की हकीकत है और इसके चलते पंजाब के युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। यहां के राजनेता इस बुराई को खत्म नहीं करना चाहते। पर मैं करुंगा, वो भी कांग्रेस के साथ मिलकर।
विज्ञापन

7 of 10
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
चुनाव लड़ने के संबंध के बारे में पूछे जाने पर सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान जहां से कहेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हूं। 2014 में भाजपा ने मुझे अमृतसर की जगह एक सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने को कहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया था। क्योंकि सिद्धू भगोड़ा होने के लिए तैयार नहीं था। मैं सिपाही हूँ किसी के अंदर काम करने के लिए तैयार हूँ। मैं पंजाब की भलाई के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।

8 of 10
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बोलने से सिद्धू ने इनकार कर दिया। उन्होंनेकहा कि पीएम कैसे हैं, इसका फैसला जनता करेगी। आम आदमी पार्टी में शामिल न होने पर उन्होंने कहा कि वह उस पार्टी में शो पीस बनकर नहीं जाना चाहता था। उनको चुनाव न लड़ने को कहा गया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह से अपने संबंधों के बारे में उन्होंने कहा कि दो देश एक मेज पर बैठ कर समस्याओं को सुलझा सकते हैं, तो दो लोग क्यों नहीं ये कर सकते।

9 of 10
navjot singh sidhu
शायरीः नाम ही खो दोगे तो किधर जाऊगे, पहचान ही खो दोगे तो कहां जाओगे।
श्लोकः सिद्धू बोले- यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवती भारत, अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मान सुजाम्यहम्. परित्राणाय साधुनां विनाशाय च दुष्कृताम्, धर्मसंस्थायनार्थाय सम्भवानि... ... धर्मसंस्थायनार्थाय सम्भवानि युगे युगे

 
विज्ञापन

10 of 10
नवजो​त सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू के बड़े हमले और डॉयलॉग: पंजाब की साख धूल में मिलाकर रख दी, कुर्सी खाली करें बादल, ड्रग्स पंजाब की पीढ़ी बर्बाद कर रही है, भाग बाबा बादल भाग, जनता आती है, पंजाब में ही ड्रग्स क्यों बिकता है? पंजाब को इस सरकार ने खोखला कर दिया...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें