फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे रिजल्ट के लिए घंटों किताब लेकर बैठने की जरूरत नहीं: नव्या सिंगला

Thu, 01 Jun 2017 05:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 8
Navya Singla and Ashu Singla
'अच्छे रिजल्ट के लिए घंटों किताब लेकर बैठने की जरूरत नहीं। सिर्फ क्लास में टीचर की बातों को ध्यान से सुनना और फिर उसकी प्रेक्टिस करना ही काफी है।'
विज्ञापन

2 of 8
नव्य सिंगला
ये कहना है पंचकूला की नव्या सिंगला का, जिन्होने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में 102 वीं रैंक हासिल कर पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। प्रशासनिक सेवा के लिए चुने जाने पर खुशी जताते हुए नव्या ने कहा कि आईएएस की परीक्षा मुश्किल जरूर है, लेकिन हौसला और मेहनत हो तो मुकाम हासिल करना आसान है। 
विज्ञापन

3 of 8
Navya Singla, Panchkula
नव्या सिंगला ने कहा कि मुझे चुने जाने की तो उम्मीद तो थी लेकिन इतने अच्छे रैंक का अंदाजा नहीं था। सफलता के लिए जरूरी है कि कभी उम्मीद न छोड़ें और 100 फीसदी मेहनत करें।

4 of 8
पंचकूला की नव्या सिंगला का परिवार
पंचकूला की सेक्टर-8 निवासी नव्या के पिता डॉ. सुरेश सिंगला हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि मां रेणु सिंगला बद्दी स्थित डेंटल कॉलेज में कार्यरत हैं। नव्या को खाली समय में नावल पढ़ना, डांस करना और गिटार बजाने का शौक है।
विज्ञापन

5 of 8
पंचकूला की नव्या सिंगला का परिवार
नव्या अपने पिता सुरेश और आईएएस अंकल आरसी जिंदल को रोल मॉडल मानती हैं। नव्या ने बताया कि अच्छे रिजल्ट के लिए घंटों किताब लेकर बैठने की जरूरत नहीं। सिर्फ क्लास में टीचर की बातों को ध्यान से सुनना और फिर उसकी प्रेक्टिस करना ही काफी है।
विज्ञापन

6 of 8
आशु सिंगला
इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी से पासआउट चंडीगढ़ निवासी शिखा खोसला ने 439 वीं रेंक हासिल की है। शिखा करनाल के एसपी जशनदीप सिंह रंधावा की पत्नी हैं। वहीं चंडीगढ़ स्थित कैग में सीनियर ऑडिटर के पद पर तैनात प्रियंका ने 467 वें स्थान पर रही। प्रियंका मूल रूप से सोनीपत की रहने वाली हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
यूपीएससी - फोटो : pti
ऐसा अर्से बाद हुआ है कि ट्राईसिटी से तो टॉप 100 में किसी ने जगह नहीं बनाई है। पिछले साल के परिणाम में चंडीगढ़ की गजल भारद्वाज 40 वें स्थान पर थीं। वहीं दूसरे नंबर पर 58 वीं रेंक के साथ नाजुक रही थी, जो चंडीगढ़ के पूर्व गृह सचिव अनिल कुमार की बेटी हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source
प्रियंका ज्वाइन करेंगी सर्विस
प्रियंका इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग हैं और वह वर्तमान में कैग में सीनियर ऑडिटर के पद पर तैनात हैं। प्रियंका ने बताया कि उसने पिछली दफा भी परीक्षा दी थी, लेकिन इंटरव्यू क्लीयर नहीं हो सका। इस बार भी उन्होंने बगैर कोचिंग के परीक्षा दी और 467 वें स्थान पर आई। प्रियंका के मुताबिकवह सर्विस ज्वाइन करेंगी और आगे भी और बेहतर करने की कोशिश जारी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें