फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: राष्ट्रीय युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज, पीएम ने दिया थ्री सी का मूलमंत्र

Thu, 12 Jan 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
21st National Youth Festival - फोटो : अमर उजाला
रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर वीरवार शाम 21वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के आगाज के साथ ही भारत दर्शन का केंद्र बन गया। पांच दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के शाम पांच बजे हुए भव्य उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में मौजूद युवाओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया कि तकनीक के दौर में अपना ध्यान थ्री सी पर केंद्रित करें। 
विज्ञापन

2 of 6
21st National Youth Festival
पीएम ने इसका अर्थ बताते हुए कहा कि कलेक्टिविटी, कनेक्टिविटी और क्रिएटिविटी अर्थात सामूहिकता, संयोजकता और रचनात्मकता से ही कामयाबी हासिल की जा सकती है। करीब 22 मिनट के भाषण में पीएम ने डिजिटल इंडिया, कैशलेस व्यवस्था, अनेकता में एकता व राष्ट्रीयता और स्वामी विवेकानंद व दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव की थीम यूथ फॉर डिजिटल इंडिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
21st National Youth Festival
देश के 80 करोड़ युवाओं को इस थीम को सार्थक करना है। युवाओं को रोजमर्रा की जिंदगी में आसपास के कम से कम 10 परिवारों को डिजिटल लेनदेन के बारे में सिखाना है।  उन्होंने कहा कि देश की बर्बादी का मुख्य कारण कालाधन और भ्रष्टाचार है। इसे खत्म करने के लिए कैशलेस व्यवस्था जरूरी है। पीएम ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत दो राज्यों में आपसी आदान प्रदान की योजना बनाई गई है, इसके तहत हरियाणा ने तेलंगाना के साथ तालमेल किया है। इसे योजना नहीं बल्कि जन आंदोलन की तरह बढ़ाया जा रहा है। यह तभी कामयाब होगी जब इसे युवाओं का साथ मिलेगा।
 

4 of 6
21st National Youth Festival
युवाओं को छह चुनौतियों से निपटना होगा
पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को छह चुनौतियों से निपटना होगा। समाज के प्रति अज्ञान, समाज के प्रति असंवेदना, समाज के प्रति घिसी-पिटी सोच, जाति और समुदाय के विचार से ऊपर उठने की अक्षमता, माताआें, बहनों एवं बेटियों से दुर्व्यवहार और पर्यावरण के प्रति लापरवाही को त्यागना होगा। युवा चाहे कहीं भी रहें, हर क्षेत्र में समाज के लिए काम करें। विकास का नया विजन तैयार करें।

मोदी ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर कहा कि विवेकानंद का एक ही मूलमंत्र था कि उठो, जागो और रुको मत। वहीं, देश इस साल पंडित दीनदयाल उपाध्याय का शताब्दी वर्ष मना रहा है। दीनदयाल ने मूल मंत्र दिया था कि राष्ट्र निर्माण के चलते रहें, चलते रहें।
विज्ञापन

5 of 6
21st National Youth Festival
हरियाणा की जमकर तारीफ
पीएम ने अपने संबोधन में पांच मिनट तक हरियाणा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हरियाणा गीता, वेद, उपनिषद, जय जवान-जय किसान, सरस्वती व आध्यात्मिक संस्कृति की भूमि है। यह भूमि कर्म करने का संदेश देती है। देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का श्रीगणेश भी इसी जमीन से किया गया था। इसका व्यापक असर पड़ा और लिंगानुपात में रिकॉर्ड सुधार कर हरियाणा ने एक उदाहरण पेश किया है। अब डिजिटल अभियान में भी प्रदेश उदाहरण कायम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
21st National Youth Festival
नहीं आए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को आना था। लेकिन उत्तर प्रदेश में चुनावी गतिविधियों में व्यस्त रहने के चलते वह नहीं आ सके। केंद्रीय युवा कार्यक्रम व खेल राज्य मंत्री विजय गोयल और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कार्यक्रम में शिरकत की। मोदी के संबोधन से पहले विजय गोयल ने युवाओं को शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें