हरियाणा की शान 'सपना' की बोली भले ही बिहार वालों ने 27 लाख रुपये लगाई हो, लेकिन यहां जैकाब भी है, जिसकी कभी कीमत नहीं लगी।
विज्ञापन
2 of 5
करनाल की अनोखी और नेशनल अवार्ड विजेता गाय
बात हो रही है करनाल जिले की एक ऐसी गाय की, जिसे नेशनल अवार्ड मिल चुका है। ये गाय एक दिन में 60 लीटर दूध देती है। औसत निकाला जाए तो यह गाय हर घंटे ढाई लीटर दूध दे रही है। करनाल के दादुपुर गांव में डेयरी संचालक कुलदीप ने इस गाय का नाम जैकाब रखा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
करनाल की अनोखी और नेशनल अवार्ड विजेता गाय
25 साल के युवा कुलदीप अपना पुश्तैनी बिजनेस संभाल रहे हैं, उनका कहना है कि उन्होंने अभी तक इस गाय की कीमत नहीं लगवाई है, क्योंकि यह इतना दूध दे रही है कि अच्छा खासा मुनाफा हो रहा है। दूध अधिक होने के कारण इसका दूध मशीन से निकाला जाता है।
4 of 5
करनाल की अनोखी और नेशनल अवार्ड विजेता गाय
कुलदीप सिंह ने बताया कि गाय की नस्ल होल्सटीन फ्रोजन है, जो हॉलैंड की नस्ल है। इसका सीमन यूएसए से मंगाया था, पिछले पांच साल से गाय को पाल रहे हैं। गाय अभी तक प्रतियोगिताओं में 2 लाख रुपये से ज्यादा के इनाम जीत चुकी है। इससे पहले वर्ष 2013 में झज्जर में चैंपियनशिप जीत चुकी है।
कुलदीप सिंह ने बताया कि यह गाय दिन में 30-35 किलोग्राम हरा चारा, 10 किलो फीड, 10 किलो गाजर, 5 किलो बिनौले, 5 किलो चने खाती है। इसके साथ-साथ मौसमी सब्जियां भी खिलाई जाती हैं। गाय ने वर्ष 2015 में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में राष्ट्रीय पशु मेले व मुक्तसर पंजाब में पुरस्कार जीता।