पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार पठानकोट एयरबेस पहुंचे और हालात का जायजा लेकर घायल जवानों से मिले और लौट आए। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
आतंकी हमला: पठानकोट आकर लौटे मोदी, ट्वीट किए अनुभव
2 of 6
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर आज सुबह से पठानकोट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। मोदी आज सुबह पठानकोट एयरबेस का दौरा करने पहुंचे। उनके साथ आर्मी चीफ दलबीर सिंह और एयरफोर्स के चीफ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
आतंकी हमला: पठानकोट आकर लौटे मोदी, ट्वीट किए अनुभव
3 of 6
पठानकोट पहुंचने पर मोदी ने सबसे पहले एयरबेस के अधिकारियों से मुलाकात की और एयरबेस में सुरक्षा के इंतजामों का जायजा भी लिया। उसके बाद मोदी आतंकी हमले में घायल हुए जवानों से भी मिले और उनका हालचाल पूछा।
आतंकी हमला: पठानकोट आकर लौटे मोदी, ट्वीट किए अनुभव
4 of 6
मोदी के दौरे को लेकर एयरबेस कैंप में मीडिया के अंदर जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई हुई थी। मोदी के दौरे के मद्देनजर पूरा पठानकोट शहर छावनी में तबदील हो चुका था। इस दौरान आने जाने वाली की कड़ी चैकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
आतंकी हमला: पठानकोट आकर लौटे मोदी, ट्वीट किए अनुभव
5 of 6
प्रधानमंत्री मोदी ने वापस लौटते ही टिवटर पर एक के बाद एक टवीट किए। मोदी लिखते हैं कि आज मैंने पठानकोट एयरबेस का दौरा किया, जहां सेना, एयरफोर्स, एनएसजी और बीएसएफ के उच्चाधिकारियों ने पूरे मामले को संक्षेप में बखूबी समझाया। किस तरह हमारे जवान इस आतंकी हमले से निपटे और ज्यादा नुकसान नहीं होने दिया। ये भी बताया कि कैसे सेना और एनएसजी ने मौके पर हालातों को समझते हुए निर्णय लिए और उन पर काम किया।
आतंकी हमला: पठानकोट आकर लौटे मोदी, ट्वीट किए अनुभव
6 of 6
मोदी का यह दौरा सरकार की तरफ से एक पहल के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि इससे पहले 5 जनवरी को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी पठानकोट पहुंचे थे और एयरफोर्स स्टेशन का दौरा किया था। पीएम मोदी के इस दौरे को सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए भी अहम माना जा रहा था।