प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में जिस 'बेटियों संग सेल्फी' प्रतियोगिता की खुले दिल से तारीफ की, वह प्रतियोगिता हरियाणा के एक गांव से शुरू हुई थी। देखिए, प्रतियोगिता की चुनिंदा तस्वीरें।
विज्ञापन
एक गांव, जहां से शुरू हुई 'बेटियों संग सेल्फी', मोदी ने सराहा
2 of 10
ये गांव है जींद जिले का गांव बीबीपुर। मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा प्रशंसा करने पर बीबीपुर में खुशियां छा गईं। सेल्फी बनाओ प्रतियोगिता से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ मुहिम से जुड़ने पर महिलाओं ने नाच गाकर पीएम का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
एक गांव, जहां से शुरू हुई 'बेटियों संग सेल्फी', मोदी ने सराहा
3 of 10
सरपंच सुनील जागलान का कहना है कि वे गांव वालों साथ पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुन रहे थे। अचानक गांव बीबीपुर का नाम पीएम की जुबां से सुनते ही गांव में खुशी छा गई। गांव की महिलाएं पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर धन्यवाद देना चाहती हैं।
एक गांव, जहां से शुरू हुई 'बेटियों संग सेल्फी', मोदी ने सराहा
4 of 10
सरपंच सुनील जागलान ने बताया कि उन्हें ये पहले से विश्वास था कि पीएम मोदी रेडियो पर मन की बात में गांव की पंचायत का जरूर जिक्र करेंगे। उन्हें इतनी उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री इतनी देर तक ‘सेल्फी बनाओ, बेटी बचाओ’ प्रतियोगिता की प्रशंसा करेंगे।
विज्ञापन
एक गांव, जहां से शुरू हुई 'बेटियों संग सेल्फी', मोदी ने सराहा
5 of 10
पीएम ने पूरे विषय पर दिल खोलकर बात की है। इससे गांव में खुशी का माहौल है। देश की आजादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे पीएम हैं जो रेडियो के माध्यम से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे विषयों को उठाकर देश की जनता का दिल जीतने का काम किया है।
विज्ञापन
एक गांव, जहां से शुरू हुई 'बेटियों संग सेल्फी', मोदी ने सराहा
6 of 10
जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको सराहा है, वैसे ही अब वे दिन दूर नहीं, जब देश का हर जिला, हर गांव ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ मुहिम से जुड़ेगा और हरियाणा प्रदेश में जो लिंगानुपात बिगड़ा हुआ है उसमें काफी सुधार होगा। बीबीपुर को अलग पहचान मिली है।
विज्ञापन
एक गांव, जहां से शुरू हुई 'बेटियों संग सेल्फी', मोदी ने सराहा
7 of 10
सरपंच सुनील जागलान ने कहा कि उनको उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री उनका नाम लेकर संबोधित करेंगे। वह पीएम की हर बार मन की बात को सुनते थे। अपने फेसबुक पर अपडेट करके लोगों से पूछा था कि पीएम की मन की बात का रेडियो पर प्रसारण कब होगा।
एक गांव, जहां से शुरू हुई 'बेटियों संग सेल्फी', मोदी ने सराहा
8 of 10
सरपंच सुनील जागलान ने बताया कि मोदी की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम में आहुति देने के लिए ग्राम पंचायत बीबीपुर की तरफ से 9 से 18 जून तक ‘सेल्फी बनाओ, बेटी बचाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया। विभिन्न राज्यों से 794 सेल्फी उनके पास पहुंची।
एक गांव, जहां से शुरू हुई 'बेटियों संग सेल्फी', मोदी ने सराहा
9 of 10
19 जून को पंचायत ने बेस्ट सेल्फी का चुनाव किया। इसमें ग्राम पंचायत ने दिल्ली निवासी अमर डागर, लाडवा (कुरुक्षेत्र) के अमित डागर और रोहतक रोड जींद निवासी भूप सिंह वर्मा की सेल्फी को बेस्ट सेल्फी चुना। 15 लोगों की सेल्फी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा भी था।
एक गांव, जहां से शुरू हुई 'बेटियों संग सेल्फी', मोदी ने सराहा
10 of 10
गांव को महिलाओं के नाम से पहचान दिलवाने के लिए मुख्य मार्ग पर एक तोरणद्वार भी बनवाया, जिस पर लिखा गया ‘बीबीपुर द विमन्स वर्ल्ड’। गांव में महिलाओं के लिए पुस्तकालय, लाडो मार्ग और लाडो स्थल का निर्माण करवाया गया। गांव में लाडो सरोवर पर भी काम चल रहा है।