फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मंत्री का पैर फिसला, देखिए कैसे उठाकर ले जाना पड़ा?

Sun, 23 Oct 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र सिंह हेलीकॉप्टर से उतरते हुए फिसले
हेलीकॉप्टर से उतर रहे थे कि मोदी के दिग्गज मंत्री का पैर फिसल गया। ऐसी चोट लगी कि उन्हें उठाकर ले जाना पड़ा। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 8
कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र सिंह हेलीकॉप्टर से उतरते हुए फिसले
घटना हरियाणा के जींद की है। उचाना के बुडायन गांव में केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह का हेलीकॉप्टर से उतरते समय पैर फिसल गया। इससे उनकी पीठ और टखने में चोट आई। डीसी व मौके पर मौजूद कायकर्ता उन्हें कंधे पर सहारा दिया।
विज्ञापन

3 of 8
कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र सिंह हेलीकॉप्टर से उतरते हुए फिसले
दर्द के कारण बीरेंद्र सिंह खड़े नहीं हो पा रहे थे और घंटे भर बाद मंच पर पहुंचे और बैठे-बैठे ही भाषण दिया। समारोह के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया। बताया जा रहा है कि वहां उन्हें आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद भर्ती कर लिया।

4 of 8
कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र सिंह हेलीकॉप्टर से उतरते हुए फिसले
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सुबह करीब 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से बुड़ायन गांव पहुंचे। बीरेंद्र सिंह जैसे ही  हेलीकॉप्टर से उतरने लगे, अचानक उनका पैर फिसल गया। इससे पहले की वह संभलते उनकी कमर में दर्द शुरू हो गया।
विज्ञापन

5 of 8
कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र सिंह हेलीकॉप्टर से उतरते हुए फिसले
मौके पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें उपचार दिया, फिर भी दर्द में राहत नहीं मिली। सिविल सर्जन उनके इलाज के लिए पहुंचे, लेकिन मंत्री ने उनसे उपचार करवाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र सिंह हेलीकॉप्टर से उतरते हुए फिसले
करीब आधे घंटे बाद मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और विधायक प्रेमलता हेलीपैड से समारोह स्थल पर पहुंच गए, लेकिन चौधरी बीरेंद्र सिंह नहीं आए। घंटे भर बाद बीरेंद्र सिंह की गाड़ी को मंच के पास लाया गया और भाजपा नेताओं ने उन्हें सहारा देकर मंच पर चढ़ाया।
विज्ञापन

7 of 8
कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र सिंह हेलीकॉप्टर से उतरते हुए फिसले
जिस समय चौधरी बीरेंद्र मंच पर पहुंचे, उनके चेहरे से दर्द का अंदाजा लगाया जा सकता था, लेकिन इस पर भी उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके क्षेत्र के लोग कहते हैं कि हेलीकॉप्टर में आना, लेकिन हेलीकॉप्टर ने उनकी कमर तोड़ दी।
विज्ञापन

8 of 8
कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र सिंह हेलीकॉप्टर से उतरते हुए फिसले
संबोधन के दौरान मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि उन्हें लगता है कि ये नेता लोग बड़े हेलीकॉप्टर में घूमते हैं, लेकिन इसके भी नुकसान होते हैं। हेलीकॉप्टर के कारण ही चौधरी बीरेंद्र सिंह को चोट लग गई। अब दिल्ली में उनका इलाज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें