नमो युवा मैराथन में पहुंचे युवा।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे सामने 'विकसित भारत' का विजन रखा है। ऐसा विजन जहां हर नागरिक सशक्त हो, जहां हर युवा की रोजगार मिले और जहां हमारी अर्थव्यवस्था विश्व के सामने अपने कदम मजबूती से बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में, 'मेक इन इंडिया', 'लोकल फॉर वोकल', 'डिजिटल इंडिया', 'स्टार्टअप इंडिया' और 'स्किल इंडिया' जैसी पहले देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। चाहे कोई भी क्षेत्र हो, जब हम एकजुट होकर देश के विकास के लिए काम करते हैं, तभी हमारा राष्ट्र वास्तव में विकसित बनता है। कौशल विकास और युवा सशक्तिकरण भी इसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि युवा अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के साथ अपने कौशल विकास पर भी ध्यान दें।