फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसरः श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन

Wed, 01 Jan 2020 09:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब से निकला नगर कीर्तन। - फोटो : ृ
विज्ञापन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश दिवस के अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब से खालसाई उत्साह और उमंग के साथ नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। नगर कीर्तन के अवसर पर श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने अरदास की। 

विज्ञापन


नगर कीर्तन श्री हरमंदिर साहिब की पवित्र परिक्रमा करते हुए एसजीपीसी परिसर पहुंचा। जहां पहले से खड़े अलग-अलग स्कूल के बच्चों ने नगर कीर्तन में अपनी हाजिरी भरी। इस अवसर पर कई गतका अखाड़ों ने सिख मार्शल आर्ट्स का शानदार प्रदर्शन किया। सभा ने नगर कीर्तन में शामिल संगत को चाय, पकौड़े और कई मिष्ठानों का लंगर छकाया। नगर कीर्तन में एसजीपीसी सदस्य भाई मंजीत सिंह, भाई राम सिंह, एसजीपीसी चीफ सेक्रेटरी डॉ रूप सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। 

श्री अकाल तख्त और गुरुद्वारा श्री अटल राय साहिब में सजेंगे जलों
एसजीपीसी के प्रवक्ता कुलविंदर सिंह ने बताया की श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश अवसर 2 जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा श्री अटल राय साहिब में सुंदर जलों सजेंगे। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हाल में श्री अखंड पाठ के भोग के बाद धार्मिक दीवान सजेंगे। रात सात बजे से 9 बजे तक कीर्तन दरबार होगा। रात 9 बजे के बाद कवि दरबार भी होगा।    
विज्ञापन


नए वर्ष की सुबह दो लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा 
नए वर्ष की सुबह श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई। मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे माथा टेक कर सुख शांति की अरदास की। लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सचखंड में माथा टेका। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें