500/1000 के नोट बदलवाने से पहले बड़े काम की ये 6 बातें जरूर पढ़ लें। अगर इनका ध्यान नहीं रख पाए तो मुसीबत में फंस सकते हैं आप।
विज्ञापन
2 of 6
bank
दरअसल, ये गाइडलाइंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये बैंकों के लिए भी हैं और लोगों के लिए भी। इसके तहत अगर आप 500 और 1000 के नोटों को 100 में बदलवा कर इकट्ठा करने की सोच रहे हैं तो भूल जाइएं। क्योंकि 50 दिन बाद या जब नई भारतीय मुद्रा बाजार में आ जाएगी तो उसके बाद 100 रुपये के नोट बैन करने की सरकार सोच रही है।
विज्ञापन
3 of 6
bank
अगर आप जमा किए पैसे को परिजनों और रिश्तेदारों के एकाउंट में डालने की सोच रहे हैं तो बता दें कि आप मुसीबत में फंस सकते हैं ऐसा करके। क्योंकि जिन खातों में 10000 से कम राशि है और जिस खाते में 1 लाख से अधिक राशि है, उन खाता धारकों को उस राशि का ब्यौरा देना आवश्यक होगा। उसे बताना होगा कि वह राशि कहां से आयी है। ऐसे में गलत पाए जाने पर आपको सजा हो सकती है।
4 of 6
bank
अगर आप जमा किए पैसों से ज्वैलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो जान लिजिए कि 8 नवंबर के बाद जिस ज्वैलरी शॉप पर 50000 से ऊपर का बिल बनेगा, उसके उपभोक्ता को रुपयों का हिसाब देना होगा। अगर आप कुछ पैसों के लालच में अपने खाते में किसी दूसरे के पैसे जमा करवाते हैं तो सावधान रहें। क्योंकि आपको भी उस काले धन अथवा छुपाई गई राशि में भागीदार माना जाएगा और आपके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
5 of 6
bank
8 नवंबर के बाद सरकार इंटरनेशनल और नेशनल कॉल्स की रिकॉर्डिंग कर रही है। ऐसे में फोन पर रुपयों से जुड़ी की गई बात आप पर भारी पड़ सकती है। बता दें कि अगले 50 दिन तक बैंको में आने वाले हर खाता धारकों पर सीसीटीवी के जरिये सरकार की स्पेशल टीम पैनी नजर रख रही है, इसलिए सावधान रहें।
सरकार ने सभी बैंक खाता धारकों से निवेदन किया है कि लोग जो पैसा सही है, उसे ही खातों में जमा करवाएं और प्रचलित मुद्रा में बदलवाएं। अगर आप इसके विपरीत कोई काम करते हैं या काला धन जमा करते हैं तो मुसीबत का सबब बन सकता है, क्योंकि सरकार ने जो ऐलान किया है वो सोच समझकर लिया गया फैसला है।