फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: कभी 89 किलो था वजन, लोग मारते थे ताने, इन्हीं को ढाल बना दुनिया में छाई रोहतक की बेटी

Fri, 10 Jan 2020 09:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
मुस्कान सैनी - फोटो : अमर उजाला
मॉडलिंग, ब्यूटी पेजेंट व एक्टिंग की दुनिया का उभरता चेहरा और रूबरू मिस लैंडस्केप-2019 का खिताब जीतने वाली मुस्कान सैनी शुक्रवार को उमर उजाला कार्यालय पहुंची और अपनी सफलता के बारे में खुलकर बात की। आइए तस्वीरों के साथ पढ़ें सफलता की प्रेरक कहानी..
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मुस्कान रोहतक के आर्य नगर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी सफलता की यात्रा के बारे में विस्तृत बातचीत अमर उजाला से की। इस दौरान मुस्कान ने कहा कि सकारात्मक सोच और एक लक्ष्य के साथ यदि आगे बढ़ा जाए तो आपको मंजिल पाने से कोई नहीं रोक सकता। किसी भी लक्ष्य के लिए निरंतरता का होना बहुत जरूर है। आमतौर पर लोग जब आलोचनाओं और संघर्ष से निराश होकर लक्ष्य से भटक जाते हैं। तब मुस्कान ने उन्हीं तानों और आलोचनाओं को अपनी ढाल के रूप में चुना और अपने लक्ष्य को हासिल किया। लोगों की आलोचनाओं को अनदेखा करते हुए दो साल की कठिन मेहनत के बाद 89 किलो से अपना वजन 54 किलो किया और ब्यूटी प्रेजेंट में हिस्सा लेकर अपनी हुनर को तराशा। आज मुस्कान न सिर्फ युवतियों के लिए आइडियल हैं, बल्कि वह एक्टिंग फील्ड में भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
लड़की के सफल होने पर ही बदलती है सोच
मुस्कान का मानना है कि प्रदेश की बेटियां बहुत प्रतिभाशाली हैं लेकिन यहां का समाज, परिवार और प्रदेश ही बेटियों को उभरने का मौका नहीं देना चाहता। हरियाणा में बेटियों के सफल होने पर ही लोग की सोच बदलती है। संघर्ष के दौरान तो लोगों की आलोचनाओं के डर से परिवार वाले भी साथ देने से कतराते हैं। उन्होंने साक्षी मलिक और मानुषी छिल्लर के उदाहरण देते हुए बताया कि जब बेटियों ने गोल्ड जीता और विदेशों में प्रदेश का नाम चमकाया तो लोगों ने उन्हें सिर आंखों पर बैठा लिया।
 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
क्राउन पहनना सिर्फ ग्लैमर की बात नहीं
वे कहती हैं कि क्वीन बनना और क्राउन पहनना सिर्फ ग्लैमर की बात नहीं। यह सोसायटी के लिए जिम्मेदार भी बना देता है। मैंने इस मुकाम तक  पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया, तब जाकर लोगों की नजरों में खुद को अच्छा पाती हूं। आगे मिस यूनिवर्स बनकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करना चाहती हूं।
विज्ञापन

5 of 8
Muskan saini - फोटो : अमर उजाला
ग्रूमिंग के लिए यूट्यूब बना साथी
मुस्कान ने ग्रूमिंग के लिए यूट्यूब को साथी बनाया। यूट्यूब पर कम्युनिकेशन स्किल से लेकर हाउ टू वॉक, हाउ टू टॉक संबंधी वीडियो की मदद से मुस्कान ने अपने आपको ग्लैमर वर्ल्ड के लिए तैयार किया। कैंपस प्रिसेंस में सिलेक्ट होने के बाद मुस्कान ने चंडीगढ़ में निजी कंपनी में ग्रूमिंग की कोचिंग ली।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
दो साल तक की कड़ी मेहनत
संघर्ष के दिनों को याद करते हुए मुस्कान ने बताया कि आज से ठीक 2 साल पहले उनका वजन 89 किलोग्राम था। लेकिन हाइट लंबी होने का उन्हें हमेशा फायदा मिला। अभिभावकों से लेकर रिश्तेदार सभी उन्हें गोलू-मोलू बोलकर चिढ़ाते रहते थे। उनके एक दोस्त सचिन सैनी उन दिनों मिस्टर इंडिया की तैयारी कर रहे थे। सचिन ने वजन कम करने में उनकी मदद की। डाइट चार्ट से लेकर योगा, जिम में उन्होंने जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सुष्मिता सेन और मानुषी को माना आइडियल
मुस्कान ने बताया कि बचपन से ही उन्हें सुष्मिता सेन बहुत पसंद थी। सुष्मिता की तरह मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने का सपना बचपन से उनकी आंखों में पल रहा था। ढाई साल की उम्र में स्कूल में उन्होंने पहली बार ब्यूटी प्रेजेंट जीता था। वर्ष 2017 में मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड के खिताब जीतने के बाद मुस्कान ने अपना लक्ष्य तय कर लिया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वर्ष 2019 में कैंपस प्रिसेंस, फेमिना मिस इंडिया, फेमिना मिस वर्ल्ड और रूबरू मिस लैंडस्केप-19 की यात्रा तय की।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मुस्कान की उपलब्धियां 
  • स्टेट लेवल हिपहॉप व बॉलीवुड डांस कंपीटिशन विनर- 2018।
  •  कैंपस प्रिसेंस विनर- 2019।
  • फेमिना मिस इंडिया-2019 में टॉप 6 में जगह बनाई।
  •  फेमिना मिस वर्ल्ड-2019 में टॉप 10 में जगह बनाई।
  •  रूबरू मिस लैंडस्केप-2019 विनर।
  •  मिस लैंडस्केप इंटरनेशनल-2019 में टॉप 5 में जगह बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें