जानलेवा जिम ने उद्घाटन से पहले ही तीन युवकों की जान ले ली। कहानी फिल्मी नहीं, बल्कि रियल घटना है।
विज्ञापन
2 of 7
घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
नजफगढ़ रोड पर शास्त्री नगर के चौराहे के नजदीक हेल्थ क्लब (जिम) का साइन बोर्ड लगाते समय एक बड़ा हादसा हो गया। तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वीरवार दोपहर नितिन, रोहित, सागर, सुनील और साजन नामक युवक हाल ही में तैयार किए गए जिम के प्रचार के लिए छत के ऊपर एक बड़ा होर्डिंग लगा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 7
विलाप करते हुए रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
जब वे होर्डिंग को पकड़े हुए थे तो अचानक उसका कुछ हिस्सा यहां से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की लाइन से छू गया। इससे उसमें जोरदार करंट आ गया और पांचों युवकों को करंट की चपेट में ले लिया। जैसे ही उन्हें करंट लगा तो चार युवक तो छत पर ही गिर गए, जबकि एक युवक नीचे जा गिरा।
4 of 7
जानलेवा जिम
- फोटो : अमर उजाला
तीन युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि दो साथी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कॉलोनीवासियों और राहगीरों की मदद से तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पतालों में लाया गया। इनमें से तीन युवक नितिन, रोहित और सागर को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
हादसे के बाद ट्रॉमा सेंटर में मौजूद लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों में शामिल नितिन (20) जोकि यूपी के गाजीपुर का रहने वाला था, अपने पिता जयप्रकाश, मां चंचल और भाई के साथ शास्त्री नगर में किराये के मकान में ही रहता था। वह दो भाइयों में छोटा था और फिलहाल रोहतक पॉलीटेक्निक में सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था।
विज्ञापन
6 of 7
जानलेवा जिम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं झुलसे दूसरे युवक साजन को काम के सिलसिले में ही लाया गया था, लेकिन उसकी हालत भी अभी गंभीर बनी हुई है। जब इस घटना का पता परिजनों और अन्य परिचितों को चला तो वे तुरंत अस्पताल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तीन युवकों की एक साथ करंट से मौत होने से हर कोई सकते में दिखा।
हेल्थ जिम का होर्डिंग (बोर्ड) लगाने में जुटे तीन दोस्तों की एक साथ मौत हो जाने से हर कोई स्तब्ध दिखा। आसपास के लोग पीड़ित के परिजनों को ढांढस बंधाते दिखे।