फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन सिंह को कंधों पर बिठाने वाली लड़की सिखाएगी कुश्ती, जानिए कौन?

Thu, 30 Nov 2017 05:12 PM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Shweta Mehta
क्रिकेटर हरभजन सिंह को अपने कंधों पर बिठाकर तहलका मचाने वाली 'धाकड़' बेटी अब कुश्ती 'कोच' बनने जा रही है। जानिए इनके बारे में सब कुछ।
विज्ञापन

2 of 7
श्वेता मेहता - फोटो : SELF
ये है हरियाणा के फतेहाबाद की बेटी और एमटीवी रोडीज 2017 की विनर श्वेता मेहता की और ये रुपहले पर्दे पर बहू का किरदार निभाती नजर आएगी। फिटनेस ट्रेनर श्वेता मेहता लोकप्रिय धारावाहिक 'बढ़ो बहु' में किरदार निभाती नजर आएंगी। खुद श्वेता मेहता ने इसकी पुष्टि की है। वे इस शो की मुख्य किरदार बढ़ो की कुश्ती कोच लवीना के रूप में नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 7
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
वीरवार रात से इस शो में श्वेता मेहता के किरदार की एंट्री हो चुकी है। दिलचस्प बात ये रहेगी कि इस शो में श्वेता मेहता गेस्ट अपीयरेंस की बजाय लंबे समय तक एक्टिंग के जौहर दिखाएंगी। श्वेता मेहता वही हैं, जिन्होंने हरभजन सिंह को कंधों पर बिठाकर एमटीवी रोडीज शो में एंट्री पाई थी और फिर शो जीता। श्वेता मेहता का फिटनेस की दुनिया में एक बड़ा नाम है, लेकिन असल शोहरत उन्हें एमटीवी रोडीज शो से मिली।

4 of 7
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
इस शो के ऑडीशन के दौरान उन्होंने हरभजन सिंह को अपने कंधे पर उठाकर पुशअप की थी और जिसके कारण शो के जज उनसे काफी इंप्रैस हुए थे। इसके बाद फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया के गैंग में शामिल होकर श्वेता मेहता ने ना केवल इस शो में शानदार परफार्म किया, बल्कि शो को जीत कर इतिहास रचा। इसके बाद से ही श्वेता मेहता को मॉडलिंग और टीवी की दुनिया से कई ऑफर आने शुरु हुए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
इसके चलते श्वेता ने यह किरदार स्वीकार किया। श्वेता मेहता की मानें तो उनके पास कई और धारावाहिकों के ऑफर हैं, लेकिन जो रोल उन्हें खुद के लिए अच्छा लगेगा, वो उसी के बारे में गंभीरता से विचार करेंगी। फिलहाल उनका पूरा फोकस बढ़ो बहु पर ही है। एंड टीवी के जिस सीरियल 'बढ़ो बहु' में श्वेता मेहता अभिनय करने जा रही हैं] उसकी कहानी दरअसल कुश्ती के ईर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन

6 of 7
हरियाणा की बॉडी बिल्डर श्वेता मेहता
शो की मुख्य नायिका बढ़ो एक मोटी युवती है, जिसकी शादी एक ऐसे इंसान से होती है जो कुश्ती का पहलवान है। मुख्य नायिका के ससुर और खुद उसके पिता भी चाहते हैं कि उनकी बहू भी कुश्ती के लिए गंभीरता से प्रयास करे, चूंकि हरियाणा में महिलाओं का खेल के प्रति रूझान कम होता है तो उसके लिए एक माडर्न ट्रेनर लवीना की इंट्री होती है, जो बढ़ो को कुश्ती की ट्रेनिंग देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shweta Mehta
'मैं टीवी की दुनिया में आने के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन लवीना का किरदार मेरी असल जिंदगी से मिलता है। एमटीवी रोडीज की जीत के साथ कई ऑफर आ रहे हैं, लेकिन लवीना का किरदार लोगों को पसंद आएगा, ऐसा मेरा विश्वास है।
- श्वेता मेहता, विजेता एमटीवी रोडीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें