फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day पर 'मां' बनकर फर्ज निभाते पिता का फोटो हुआ वायरल, देखकर गर्व करेंगे

Sun, 13 May 2018 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
मदर्स डे पर फोटो वायरल
मदर्स डे पर एक शख्स का ऐसा फोटो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा जाएगा। यकीं नहीं आता तो यहां देखिए।
विज्ञापन

2 of 8
पैसेंजर्स
इस फोटो में शख्स बच्चे को गोद में उठाकर सफर कर रहा है। पूरे सफर के दौरान यह शख्स बच्चे को उठाकर खड़ा रहता है। खड़े रहने की वजह पूछी तो पता चला कि इस शख्स की ट्रेन में टिकट कंफर्म थी, उसके बावजूद इसे सीट नहीं मिली। इसलिए उसे खड़े-खड़े ही सफर करना पड़ा। बच्चा गोद में उठाने की जिद कर रहा था तो उसे गोद में उठाना ही पड़ा।
विज्ञापन

3 of 8
पैसेंजर्स
यही नहीं, चंडीगढ़ शताब्दी गाड़ी संख्या 12046 में कई यात्रियों को खड़े-खड़े सफर करना पड़ा। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने एक एग्जिक्यूटिव और चेयर कार का एक-एक कोच लगा दिया। लेकिन यात्रियों को जिस दूसरे चेयर कार कोच की कंफर्म टिकट दी गई थी, वह कोच गाड़ी के साथ नहीं लगाया। इस कारण यात्रियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक खड़े-खड़े ही यात्रा करनी पड़ी।

4 of 8
रेलवे स्टेशन
यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल मंत्री सहित नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों को दी व टिकट रिफंड के लिए टीडीआर फार्म भरा। चार्ज बनाने वाले कर्मचारी की गलती पर सीनियर डीसीएम ने उसे चार्जशीट कर दिया है। उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि 12 से 31 मई तक एयरपोर्ट बंद रहने की वजह से से 20 दिन तक रोज करीब 32 फ्लाइट्स प्रभावित होंगी।
विज्ञापन

5 of 8
रोडवेज बस
इस वजह से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों का अधिकतर बोझ बस और ट्रेनों पर पड़ रहा है। सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड में वोल्वो के काउंटर पर तो भीड़ रही ही, साथ ही टैक्सी वालों ने भी अपना रेट बढ़ा दिया। चूंकि फ्लाइट से सफर करने वाले ऐसी स्थिति में टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं और मौके को कैश करते हुए टैक्सी वालों ने रेट 20 से 25 फीसदी बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
रेलवे स्टेशन
चंडीगढ़ से दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक छोटी टैक्सी का किराया आम दिनों में 2500 से 3000 के बीच एक तरफ का रहता है, जबकि एयरपोर्ट बंद होने के साथ ही किराया 3500 रुपये कर दिया गया है। वहीं, बड़ी गाड़ी जो चार हजार रुपये में सिंगल राइड जाती थी, उसका रेट अब 4500 रुपये कर दिया गया है। टैक्सी वाले सिंगल राइड में यहां से जाने के बाद दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाले यात्री से भी इतने ही पैसे लेते हैं। ऐसे में आने-जाने के फेर में सीधे तौर पर एक हजार रुपये का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

7 of 8
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर एटीएम - फोटो : अमर उजाला
क्यों हो रहा है बार-बार एयरपोर्ट बंद
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे को अपग्रेड करने के लिए इसे बार-बार बंद करना पड़ रहा है। अभी एयरपोर्ट का रनवे 9 हजार फीट का है और इसके चलते छोटे विमान ही उड़ान भर पाते हैं। इस रनवे को 10 हजार 700 फीट किया जाना है, ताकि एयरबस, जंबो जैसे बड़े विमान यहां से उड़ सकें। बताया जा रहा है कि रनवे अपग्रेडेशन का यह आखिरी फेज है। रनवे को बनाने के लिए कई परतें बनती हैं और इस बार आखिरी परत डालने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
flight
जून के बाद उड़ सकेंगी कई विदेशी फ्लाइट
रनवे का काम पूरा होने के बाद जून से कई विदेशी फ्लाइट उड़ सकेंगी। योजना के तहत पहले अमेरिका और यूके की फ्लाइट उड़ेंगी। जून में ही एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) लगने का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद रात को भी फ्लाइट ऑपरेट हो सकेंगी। आईएलएस लगाने के लिए एयरपोर्ट को बंद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें