सिंगर डांसर सपना चौधरी के भाजपा ज्वॉइन करने के बाद मां नीलम चौधरी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी बेटी राजनीति में क्यों आई। पढ़ें ये विशेष इंटरव्यू...
विज्ञापन
2 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। रविवार को नेहरू स्टेडियम में भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान के आगाज के मौके पर सपना ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अब उनके आगामी विधानसभा चुनाव में बाहरी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं। लेकिन सपना ने साफ इंकार करते हुए कहा कि वे देश के प्रति भाजपा के रुख को देखकर पार्टी में शामिल हुई हैं। हालांकि चुनाव नहीं लड़ूंगी, लेकिन कार्यकर्ता की हैसियत से पार्टी के प्रचार-प्रसार का जो भी कार्य मिलेगा, उसे पूरा करूंगी।
विज्ञापन
3 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : twitter
राजनीति में सपना चौधरी की एंट्री को लेकर जब उनकी मां नीलम से अमर उजाला ने बातचीत की तो उन्होंने ज्यादा कुछ बोलने से मना किया। लेकिन इतना जरूर कहा कि सपना राजनीति में आई, क्योंकि राजनीति उनके पीछे पड़ी हुई थी। मां नीलम से जब सपना के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का कारण पूछा तो वे कोई जवाब नहीं दे सकीं और बोलीं कि इस बारे में सपना चौधरी ही कुछ बता सकती है। उन्हें इसके बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है।
4 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : एएनआई
हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नीलम चौधरी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी वे कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं के साथ वायरल हुई सपना की तस्वीरों के बारे में पूछा तो वे इस पर भी कुछ कहने को तैयार नहीं हुई और हंसी में सवालों को टाल गईं। आखिरकार जब उनसे सपना चौधरी के राजनीति में आने के बारे में बातचीत की तो उन्होंने कहा कि सपना के पीछे राजनीति पड़ी हुई थी, इसलिए वे राजनीति में शामिल हुईं।
विज्ञापन
5 of 6
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा नहीं यूपी से चुनाव लड़ सकती हैं सपना
सपना की मां नीलम ने कहा कि फिलहाल वह अभी उम्र के कारण लगभग 2 साल तक चुनाव नहीं लड़ सकती। अगर कभी मौका मिला तो वह उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ेंगी। फिलहाल तो वह हरियाणा से चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है। सपना पार्टी ज्वॉइन करने से पहले भी लोगों की मदद करती आईं है और अब पार्टी के माध्यम से भी लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया करवाएंगी। वह सिर्फ जनसेवा करने के लिए राजनीति में आई है।
पार्टी राजनीति से कार्यक्रमों पर कोई असर नहीं
मां नीलम ने बताया कि सपना भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद काफी खुश हैं। राजनीति में शामिल होने से सपना चौधरी के स्टेज शो और अन्य कार्यक्रमों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। न ही उनके शेड्यूल में कोई परिवर्तन होगा। वह पहले की तरह ही अपने कार्यक्रम करतीं रहेंगी। साथ ही पार्टी की नीतियों का प्रचार भी भरपूर तरीके से करती रहेंगी। नीलम ने यह भी बताया कि वह पार्टी की नीतियों को ज्यादा से ज्यादा आमजन तक पहुंचाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगी।