फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के पिता के लिए खास योजना, ये खाता खुलवाएं, हर महीने 250 रुपये...पढ़ाई शादी की टेंशन खत्म

Tue, 04 Sep 2018 09:40 AM IST
ब्यूरो डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
गर्ल चाइल्ड
अगर आप बेटी के पिता हैं तो सरकार आपके लिए एक योजना लेकर आई है। जल्दी से फायदा उठाइए, बेटी की पढ़ाई और शादी की टेंशन खत्म हो जाएगी। जानिए स्कीम के बारे में सब कुछ...
विज्ञापन

2 of 8
गर्ल चाइल्ड
ये स्कीम कोई और नहीं, बल्कि जनवरी 2014 में पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना है। यह बेटियों के लिए शुरू की गई है, जिसके तहत खाता खुलवाकर मां-बाप को हर महीने उसमें 1000 रुपये जमा कराने थे और जब बेटी 21 साल की हो जाएगी तो वे पैसे वापिस मिल जाएंगे। लेकिन अब इसमें राशि जमा कराने की न्यूनतम सीमा 1000 से कम करके 250 रुपये कर दी गई है। एक सितंबर को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ ही यह बदलाव भी किया गया है, तो अब पोस्ट ऑफिस में भी खाता खुलवाएं।
विज्ञापन

3 of 8
गर्ल चाइल्ड
हरियाणा में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल सुखदेव राज ने बताया कि डाकघरों के माध्यम से प्रधानमंत्री की विशेष प्राथमिकताओं में शामिल बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत आरंभ की गई सुकन्या समृद्धि योजना को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जहां देश में 1.20 करोड़ सुकन्या समृद्धि खाते खुले हैं, वहीं हरियाणा में भी चार लाख से अधिक खाते खुल चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति 14 वर्षों तक अपनी बेटी के नाम से 1.50 लाख रुपये प्रतिवर्ष जमा करवाता है तो बेटी की आयु 21 वर्ष होने पर उस बेटी को 70 लाख रुपये मिलेंगे।

4 of 8
नवजात बच्ची
बता दें कि इस स्कीम के तहत में एफडी और सेविंग अकाउंट में मिलने वाले ब्याज से ज्यादा मिलता है और इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। स्कीम के तहत, बेटी के पैदा होने से 10 साल की उम्र तक खाता खुलेगा और एक बेटी के नाम से एक ही खाता खुलवा सकते हैं। अकाउंट खुलवाते वक्त आपको कम से कम 250 रुपये जमा कराने होंगे। अकाउंट खुल जाने पर 14 साल तक हर साल इंवेस्टमेंट करना होगा। अगर आप किसी साल पैसा जमा नहीं करते हैं तो पेनल्टी देनी होगी। इसके अलावा डिपॉजिट पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट पर किसी तरह का कोई टैक्स भी नहीं लगता है।
विज्ञापन

5 of 8
नवजात बच्ची
एक अप्रैल 2016 से इस स्कीम के तहत खुलने वाले अकाउंट पर अब 8.4 फीसदी की बजाय 8.3 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इस स्कीम के साथ अच्छी बात यह है कि इससे बेटी की शादी और पढ़ाई के खर्च को भी आप पूरा कर सकते हैं। जो रकम आपको मैच्युरिटी के बाद मिलेगी, उस पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगेगा। बेटी के 18 साल की उम्र होने पर अकाउंट में जमा 50 फीसदी राशि को आप विदड्रॉ कर सकते हैं। इस विदड्रॉल पर भी आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा। बेटी की शादी के अवसर पर आप पूरा पैसा अकाउंट से विदड्रॉ करके इसको बंद कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
नवजात बच्ची
खाता खुलवाने की विधि
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंकों की अधिकृत शाखा में खुलवा सकते हैं। आम तौर पर जो भी बैंक पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध कराते हैं, वे सुकन्या समृद्धि योजना का खाता भी खोलते हैं। खाता खुलवाने को चाहिएं ये दस्तावेजः अकाउंट खुलवाने का फॉर्म। बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र। जमाकर्ता (माता-पिता या अभिभावक) का पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि। जमाकर्ता के पते का प्रमाणपत्र जैसे पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोल बिल आदि। सुकन्या समृद्धि योजना का फॉर्म पोस्ट ऑफिस या बैंक से प्राप्त कर सकते हैं। पैसे जमा करने के लिए आप नेटबैंकिंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
नवजात बच्ची - फोटो : AmarUjala
कौन खुलवा सकता है ये अकाउंटः आप यह खाता तभी खुलवा सकते हैं जब आप लड़की के प्राकृतिक या कानूनन अभिभावक हों। आप एक बेटी के नाम ऐसा एक ही खाता खुलवा सकते हैं। कुल मिला कर आप दो बेटियों के नाम यह खाता खुलवा सकते हैं, लेकिन अगर दूसरी बेटी के जन्म के समय आपको जुड़वां बेटी होती है तो आप तीसरा खाता भी खुलवा सकते हैं। बेटी की पढ़ाई व शादी की टेंशन खत्मः खाता खुलवाने के समय 1000 रुपए चाहिए, जो कैश, चैक, और ड्राफ्ट में जमा हो सकते हैं। यह योजना बालिका के जन्म से लेकर शादी करने तक परिजनों को आर्थिक मजबूती प्रदान करती है। यह योजना घटते लिंगानुपात के बीच कन्या जन्म दर को प्रोत्साहन देने में मदद करेगी। बेटी की पढ़ाई व शादी के लिए पैसे की टेंशन दूर करने में मदद करेगी।
विज्ञापन

8 of 8
baby
इन चीजों की जरूरत होगीः खाता खुलवाने के लिए लड़की का जन्म प्रमाणपत्र, अभिभावक का पहचान प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होगी। यह खाता पोस्ट ऑफिस और केंद्र सरकार द्वारा अधिकृत किसी भी बैंक ( भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, आंध्रा बैंक, यूसीओ बैंक और इलाहाबाद बैंक) में खोला जा सकेगा। दूसरी जगह भी शिफ्ट हो सकता हैः कन्या की मृत्यु हो होने कि स्थिति में, डेथ सर्टिफिकेट जमा करने के बाद ही ये खाता बंद किया जाएगा। खाते का बैंलेंस और ब्याज परिजनों को दे दिया जाएगा। कन्या एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होने पर खाते को भी शिफ्ट किया जा सकेगा। जब कन्या की उम्र 18 साल की हो जाएगी तो जमा राशि का 50 फीसदी राशि शादी या शिक्षा के लिए निकाला जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें