फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पोस्ट ऑफिस में मिलेंगी 7 शानदार स्कीमें, थोड़ी सी इन्वेस्टमेंट और मोटा मुनाफा...तो खुलवाएं खाता

Tue, 04 Sep 2018 09:40 AM IST
ब्यूरो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
India Post Payment Bank
डाकघर में खाता खुलवाएं और सात शानदार स्कीमों का फायदा उठाएं। थोड़ा सा इन्वेस्टमेंट और मोटा मुनाफा होगा, पैसा भी सुरक्षित, और भी बहुत कुछ सुविधाएं मिलेंगी, जानने को क्लिक करें।
विज्ञापन

2 of 9
post office - फोटो : डेमो
एक सितंबर से देश का सबसे बड़ा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सर्विस शुरू हो गई है। आईपीपीबी शाखा चंडीगढ़ का उद्धाटन संसद सदस्य किरण खेर ने किया। राजकीय कन्या महाविद्दालय, सेक्टर-42, चंडीगढ़ के सभागार (ऑडिटोरियम) में डाक विभाग द्वारा एक मेगा आयोजन किया गया, जिसमें पेमेंट बैंक शुरू किया गया। पंजाब और चंडीगढ़ सर्किल में 23 आईपीपीबी ब्रांचों की 115 डाक घरों में यह सुविधा मिलेगी। सेक्टर-29 स्थित डाक घर में आईपीपीबी की मुख्य ब्रांच ऑफिस होगी, जबकि सेक्टर-17 स्थित जीपीओ, डाकघर मनीमाजरा और दड़वा केअलावा किशनगढ़ में आईपीपीबी होगा।
विज्ञापन

3 of 9
पोस्ट ऑफिस - फोटो : SELF
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 सितंबर 2018 से इसकी शुरुआत की। देशभर में 650 शाखाओं और 3250 सेवा केंद्रों पर यह सेवा उपलब्ध रहेगी। 31 दिसंबर तक यह बैंक पूरी तरह से डाक विभाग के नेटवर्क को इस्तेमाल करने लगेगा, जिसके दायरे में देश के कोने-कोने में स्थित 1.55 लाख सेवा केंद्र शहरी और ग्रामीण के हर क्षेत्र तक बैंक सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे।  इस बैंक का गठन डाक विभाग के अधीन सार्वजनिक कंपनी के रूप में किया जाएगा। बैंक को पेशेवर कर्मचारियों के माध्यम से चलाया जाएगा, जिनकी नियुक्ति अलग से होगी।

4 of 9
post office franchise
आईपीपीबी में चालू खाता, बचत खाता, धन हस्तांतरण, डीबीटी, बिल यूटिलिटी, उद्यम एवं व्यापार संबंधी भुगतान की सेवाएं मुहैया करायी जाएंगी। इसमें ग्राहकों को काउंटर सेवा, माइक्रो एटीएम, मोबाइल बैंकिंग एप, एसएमएस, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और आईवीआर की सेवाएं मिलेंगी। एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल अलर्ट के लिए खाताधारकों को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। खाते की सीमा एक लाख रुपये रखी गई है। आधार और क्यूआर कोड के जरिए भुगतान होगा। डाकिए और डाकसेवकों को स्मार्टफोन तथा एक मशीन मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

5 of 9
post office franchise
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लोगों को कर्ज मुहैया कराने के साथ साथ बीमा सुविधाएं भी प्रदान करेगा। इसके जरिए सभी नागरिकों को कई सारी सेवाएं फ्री में मिलेंगी। पोस्ट मैन और ग्रामीण डाक सेवक शहरी और ग्रामीण इलाकों में डिजिटल भुगतान सेवा पहुंचाएंगे। बैंक के माध्यम से बेसिक बैंकिंग, डीबीटी लाभ का भुगतान, विभिन्न प्रकार के बिलों का भुगतान और टैक्स जमा करने जैसी सुविधाएं प्राप्त की जा सकेंगी। मार्च महीने से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन

6 of 9
post office franchise
इसके अलावा पेमेंट बैंक के तहत एक लाख रुपये तक का सेविंग अकाउंट खुलवाया जा सकेगा। पेमेंट बैंक 25 हजार रुपए की जमा राशि पर 4.5 फीसदी का ब्याज, 25 हजार से 50 हजार रुपए की जमा राशि पर 5 फीसदी ब्याज और 50 हजार से 1 लाख रुपए की जमा राशि पर 5.5 फीसदी की रेट से ब्याज देगा। बैंक लोगों और छोटे कारोबारियों से 1 लाख रुपए तक का डिपॉजिट लेगी। लेकिन, पेमेंट बैंक से किसी तरह का लोन उपलब्ध नहीं होगा।
विज्ञापन

7 of 9
पोस्ट आॅफिस का एटीएम - फोटो : amar ujala
बैंक करंट अकाउंट और फाइनेंशियल सर्विस भी उपलब्ध करागी। इसके तहत इंश्योरेंस, म्युचअल फंड जैसी सुविधा भी मिलेगा। बैंक में लेनदेन के लिए आपका पता आधार कार्ड के पते के अनुसार ही मान्य होगा। पोस्टल पेमेंट बैंक ट्रांस्जेक्शन चार्ज के तौर पर 1 पैसा लेने की कोशिश करेगा। साथ ही 10 रुपए तक के ट्रांजेक्शन को भी इंडिया पोस्ट लोगों के सुविधा के अनुसार करने की कोशिश करेगा, ताकि लोगों को असुविधा न हो।

8 of 9
पोस्ट आॅफिस का एटीएम - फोटो : amar ujala
देश के अन्य बैंक अपने एटीएम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा के लिए चार्ज करते हैं, लेकिन पोस्टऑफिस पेमेंट बैंक के कस्टमर को एटीएम लेने के लिए अपने किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसी तरह मोबाइल अलर्ट के लिए भी बैंक कोई चार्ज नहीं लेगा। अभी ज्यादातर बैंक 25 रुपए से लेकर 50 रुपए तक एसएमएस अलर्ट के लिए चार्ज लेते हैं। इसी तरह क्वार्टरली बैलेंस मेंटेन करने के लिए भी कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन

9 of 9
इंडियन पोस्ट - फोटो : source
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खोलने की तैयारी है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत चंडीगढ़ में पोस्ट पेमेंट बैंक खोला जाएगा।
- मनीषा बंसल बादल, डायरेक्टर, पोस्टल सर्विस हेडक्वार्टर, पंजाब सर्किल चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें