2017 में भी पंचायतों का तुगलकी फरमान जारी है। देखिए कैसे यहां एक लड़के का मुंह काला कर, गले में जूतों की माला डाल, ढ़ोल-बाजे के साथ गांव में घुमाया गया।
विज्ञापन
2 of 8
Haryana News
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के गांव गोलागढ़ में पंचायत ने एक ग्रामीण के घर में जबरन घुसने के आरोप में एक युवक का मुंह काला करके गांव में घुमाने की सजा दी।
विज्ञापन
3 of 8
Haryana News
भरी पंचायत में युवक ने खुद ही अपना मुंह काला किया। इसके बाद युवक के गले में जूतों की माला डालकर ढोल की थाप पर गलियों में एक घंटे तक घुमाया गया।
4 of 8
Haryana News
पंचायत ने यह भी फरमान जारी किया है कि गांव का कोई भी बाशिंदा युवक के परिवार के यहां आना-जाना नहीं करेगा। आगे देखिए इस युवक ने किया क्या था।
विज्ञापन
5 of 8
Haryana News
गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में रविवार को हुई पंचायत में यह निर्णय लिया गया। गोलागढ़ के ग्रामीणों की ओर से ग्राम सरपंच के हस्ताक्षरित नोट के माध्यम से मीडिया को पंचायत के निर्णय के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
6 of 8
Haryana News
मीडिया को जारी नोट में बताया गया है कि आरोपी युवक (23) तीन-चार दिन पहले गांव में एक व्यक्ति के घर में जबरन घुस गया था। युवक को सजा देने के लिए पंचायत ने निर्णय लिया कि आरोपी युवक का मुंह काला करके गांव में घुमाया जाए।
विज्ञापन
7 of 8
Haryana News
नोट में दावा किया गया कि जब युवक को घुमाया गया तो गलियों में भीड़ के साथ-साथ पूरी ग्राम पंचायत के सदस्य मौजूद रहे। बताया गया कि करीब एक घंटे तक गांव में आरोपी युवक को घुमाया गया।
और नॉट रीचेबल हो गए सरपंच
अमर उजाला ने गोलागढ़ के सरपंच से बात करने की कई बार कोशिश की, लेकिन उनका फोन नॉट रीचेबल हो गया। एक बार फोन लगा भी तो उठाने वाले ने कहा कि वह सरपंच का भाई बोल रहा है। सरपंच नहा रहे हैं। इसके बाद फोन लगा ही नहीं।