नेशनल कराटे प्लेयर ने बीच सड़क 'मर्दानी' अंदाज दिखाया। उसने एक पुलिस की ऐसी धुनाई की, उसे नानी याद आ गई, जानिए क्या था मामला।
विज्ञापन
2 of 9
पुलिसवाले की पिटाई
घटना हरियाणा के रोहतक की है। ट्रैफिक डीएसपी डॉ. रविंदर ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता नेहा की शिकायत पर मामला दर्ज किया और आरोपी कांस्टेबल यासीन को सस्पेंड कर दिया। ट्रैफिक एसएचओ गुरदेव सिंह ने बताया कि यासीन रोहतक ट्रैफिक पुलिस का सिपाही है। दोस्ती करने के लिए नेशनल कराटे खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट से उसका मोबाइल नंबर मांगना भारी पड़ गया।
विज्ञापन
3 of 9
पुलिसवाले की पिटाई
उसकी इस हरकत पर बिफरी नेशनल खिलाड़ी ऑटो के अंदर ही डेढ़ किलोमीटर तक वर्दी पहने सिपाही की धुनाई करते हुए महिला थाने में पहुंच गई। थाने में एसएचओ ने सिपाही पर कार्रवाई करने की बजाए खिलाड़ी को तर्क दिया कि वह सिर्फ आरोपी को जलील कर सकती है। अब खिलाड़ी पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत करेगी। खिलाड़ी ने अपने मोबाइल में पूरे मामले की वीडियो और फोटो कैद कर ली।
4 of 9
पुलिसवाले की पिटाई
प्रीत विहार कॉलोनी निवासी नेहा ने बताया कि वह बीसीए पास करने के बाद कराटे की प्रेक्टिस करती है। वह नेशनल और राज्य स्तर पर कई प्रतियोगिता खेल चुकी है। वह फिलहाल शीला बाईपास स्थित एक एकेडमी में तैयारी करती है। नेहा ने बताया कि वह वीरवार को प्रेक्टिस खत्म करने के बाद पावर हाउस से ऑटो में बैठकर डबल फाटक की तरफ जा रही थी। ऑटो में बैठी तो उसने अपने पिता को फोन करके कहा कि वह दस मिनट में घर आ रही है।
विज्ञापन
5 of 9
पुलिसवाले की पिटाई
जब ऑटो मेडिकल मोड पर पहुंचा तो यहां से ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही उसमें सवार हो गया। डी पार्क पर ऑटो में वह और सिपाही ही सवारी के रूप में बैठे थे। अचानक डी पार्क पर चालक ने ऑटो रोक लिया और किसी काम से एक दुकान पर चला गया। अकेला पाकर सिपाही उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा, तो उसने उससे नंबर मांगने का कारण पूछा। सिपाही ने कहा कि वह सिर्फ दोस्ती करने के लिए मांग रहा है।
विज्ञापन
6 of 9
पुलिसवाले की पिटाई
नेहा ने बताया कि उसने इंकार कर दिया, फिर भी वह नंबर मांगता रहा। बस फिर क्या था, वह इस पर बिफर गई। उसने एक के बाद एक सिपाही को थप्पड़ जड़ दिये। इसी बीच ऑटो चालक आ गया। उसने उससे सारी कहानी पूछी। उसने चालक से ऑटो को महिला थाने में ले जाने की बात कही। फिर चालक ऑटो को महिला थाने लेकर चल दिया। डी पार्क से लेकर महिला थाने तक नेहा ने सिपाही की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
7 of 9
पुलिसवाले की पिटाई
सिपाही ने दो बार किया भागने का प्रयास, खिलाड़ी ने दबोचा
नेहा ने बताया कि जब वह सिपाही को पकड़कर ऑटो से महिला थाने ले जा रही थी तो उसने पहले तो अशोका चौक पर भागने का प्रयास किया। पर उसने उसे पकड़ लिया और दो तीन थप्पड़ जड़ दिये। इसके बाद सिपाही ने माफी मांगकर पीछा छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन उसने उसकी एक नहीं सुनी। फिर सिपाही ने सोनीपत स्टैंड पर भागने का प्रयास किया। इस बार भी नेहा ने उसे दबोच लिया। जैसे तैसे करके वह उसे थाने में लेकर पहुंची।
8 of 9
पुलिसवाले की पिटाई
महिला थाने पहुंची तो पुलिस कर्मियों ने बनाया दबाव
जब नेहा सिपाही को लेकर थाने में पहुंची तो उसे बाहर ही महिला थाने के कुछ वरिष्ठ अधिकारी मिल गये। नेहा का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उस पर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई न करने का दबाव बनाया। अधिकारी कह रहे थे कि सिपाही की पत्नी और बच्चे है। यदि केस दर्ज हो गया तो परिवार बर्बाद हो जाएगा। ऐसे में बच्चों और पत्नी का क्या होगा। कुछ देर तक तो नेहा ने उनकी एक नहीं सुनी। मगर लगातार दबाव बनाने के बाद नेहा ने सिपाही के खिलाफ शिकायत नहीं दी। पूरे हंगामे के बीच खुद के बचाव में सिपाही बार बार खिलाड़ी से माफी मांगता रहा।
एक नेशनल और छह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता खेल चुकी है खिलाड़ी
छेड़खानी का शिकार हुई पीड़िता खिलाड़ी ने नेशनल और 6 राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है। उसने जिला स्तर भी विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ी ने फरवरी 2017 में गोवा में नेशनल स्तर पर मुकाबला खेला था। इसके बाद उसने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। खिलाड़ी के पिता राज मिस्त्री है।