4 साल की बच्ची से स्कूल में ही 5 चपरासी अश्लील हरकतें किया करते थे। तस्वीरों में देखिए उन दरिंदों को।
विज्ञापन
देखिए, स्कूल में बच्ची से अश्लील हरकतें करने वाले 5 दरिंदों को
2 of 7
मामला हरियाणा में करनाल के एक प्रतिष्ठित स्कूल का है। छेड़छाड़ एक सप्ताह से चल रही थी। परिजनों को पता चला तो उन्होंने स्कूल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर डीएसपी सुरेंद्र कौर और डीएसपी जितेंद्र गहलावत पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत किया। उसके बाद पुलिस ने तीन चपरासियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
देखिए, स्कूल में बच्ची से अश्लील हरकतें करने वाले 5 दरिंदों को
3 of 7
शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में एलकेजी कक्षा की चार वर्षीय बच्ची ने परिजनों को बताया कि पांच चपरासी उसके साथ एक सप्ताह से छेड़छाड़ कर रहे हैं। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की तो आरोप है कि वह अभिभावकों को ही गलत ठहराने लगा। एक सप्ताह पहले क्लास टीचर से शिकायत करने पर भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।
देखिए, स्कूल में बच्ची से अश्लील हरकतें करने वाले 5 दरिंदों को
4 of 7
यह जानकारी दूसरे बच्चों के अभिभावकों को मिली तो वे भी स्कूल पहुंच गए। बुधवार को करीब 11 बजे काफी संख्या में लोग स्कूल के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे। परिजनों ने स्कूल के अंदर जाकर भी बवाल काटा और पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शाम चार बजे तक इसे लेकर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
देखिए, स्कूल में बच्ची से अश्लील हरकतें करने वाले 5 दरिंदों को
5 of 7
डीएसपी सुरेंद्र कौर और डीएसपी जितेंद्र गहलावत पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे और परिजनों को शांत किया। इससे पहले, महिला डीएसपी ने बच्ची से भी बात की। देर शाम पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। तीनों को हिरासत में भी ले लिया गया। अन्य दो की तलाश जारी है। इस बारे में स्कूल प्रबंधन कुछ भी कहने से गुरेज कर रहा है।
विज्ञापन
देखिए, स्कूल में बच्ची से अश्लील हरकतें करने वाले 5 दरिंदों को
6 of 7
स्कूल की प्रिंसिपल बुधवार को बाहर थीं, टीचर्स भी चुप्पी साधे रहीं। अभिभावकों ने स्टाफ को खरी खरी सुनाई, साथ ही यह भी कहा कि आखिर घटना के एक सप्ताह बाद भी क्यों नहीं प्रबंधन ने इस गंभीर मामले की जांच कराई? परिजनों ने प्रबंधन व प्रिंसिपल पर भी तानाशाही रवैया अपनाने और पूरे मामले को दबाने का आरोप लगाया।
देखिए, स्कूल में बच्ची से अश्लील हरकतें करने वाले 5 दरिंदों को
7 of 7
इस बारे में एसपी पंकज नैन ने बताया कि बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। दो अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।