मोहाली में वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की हत्या की जांच जोरो-शोरों से चल रही है। वहीं पुलिस जांच में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 6
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है। वह व्यक्ति केजे सिंह के घर के पास देखा गया था। अब पुलिस उस व्यक्ति की पड़ताल में लग गई है। पुलिस को उम्मीद है कि इस व्यक्ति के पकड़े से मामले का खुलासा हो सकता है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में ली थी।
विज्ञापन
3 of 6
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
इसमें हत्या से पहले उस दिन केजे सिंह के घर के पास तीन लोग दिखाई दिए हैं। इसमें एक पगड़ीधारी व्यक्ति अपने दो साथियों सहित घूम रहा था। हालांकि, अन्य दो लोगों का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है।
4 of 6
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उस व्यक्ति की उम्र करीब 30 साल लग रही है। वह फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहा है। वह व्यक्ति केजे सिंह के घर के साथ लगते पार्क के पास कैमरे में कैद हुआ है। उस व्यक्ति ने काले रंग की पैंट पहन रखी है।
विज्ञापन
5 of 6
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पुलिस मानकर चल रही है कि इस व्यक्ति के पकड़े जाते ही केस हल हो जाएगा। जब इस बारे में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल से संपर्क किया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा मामला काफी संवेदनशील है।
यह बात पहले दिन से साफ है की केजे सिंह किसी अजनबी के लिए अपना दरवाजा नहीं खोलते थे। ऐसे में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि कोई जानकर आया होगा, जिसके लिए केजे सिंह ने दरवाजा खोला था। इसके बाद उस व्यक्ति ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है।