फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: एक साथ जली मां-बेटे की चिता, ऐसी थी वरिष्ठ पत्रकार की अंतिम यात्रा

Tue, 26 Sep 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 5
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
मां बेटे की चिता एक साथ जलीं, वहीं बहनों का रो रोकर बुरा हाल था। तस्वीरों में देखिए वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां की अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार।
विज्ञापन

2 of 5
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
सीनियर पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां गुरचरण कौर का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर एक बजे मोहाली स्थित श्मशान घाट में किया गया। एक साथ मां बेटे की चिता जलीं तो वहां मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। केजे सिंह के बड़े भाई विजय पाल सिंह ने अपने भाई और मां को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

3 of 5
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
इस दौरान केजे सिंह की बहनों और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल था। कई रिश्तेदार गुमसुम दिखाई दिए। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने अंतिम दर्शन के दौरान श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार में पार्षद कुलजीत सिंह बेदी के अलावा कोई भी राजनीतिक पार्टी की ओर से नेता शामिल नहीं हुआ।

4 of 5
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
सिंह सिद्धू शनिवार को ही केजे सिंह के घर पर शोक प्रकट करने पहुंच गए थे। अंतिम संस्कार में मीडिया जगत से जुड़ी कई बड़ी शख्सीयतें शामिल र्हुइं। इस दौरान कई शख्सीयतों ने बताया कि उन्होंने अपना एक साथी खो दिया है। परिवार और समाज को कभी नहीं पूरी होने वाली क्षति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह(69) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वहीं उनकी मां गुरचरण कौर (92) को गला घोंट कर मारा गया। दोनों के शव मोहाली फेज-3बी2 स्थित मकान नंबर 1796 में अलग अलग कमरों में मिले। केजे सिंह के पेट व गले पर चाकुओं से हमला किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें