फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी हो गई तो युवक ने उसे खुद ही तलाश लिया, आप भी आजमाइए तरीका

Thu, 30 Nov 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
युवक ने खुद तलाश ली चोरी हुई अपनी बाइक
विज्ञापन
एक युवक की बाइक चोरी हो गई तो वो उसने खुद ही ढूंढ निकाली और चोर भी पकड़ा गया। इसके लिए उसने जो तरीका आजमाया, देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन


मामला मोहाली में सामने आया था। सेक्टर-71 निवासी केशव की केटीएम बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। पुलिस को शिकायत तो दी ही थी, वह खुद भी इसकी तलाश कर रहा था। देर शाम दोस्त के साथ केशव फेज-4 स्थित बोगनविला गार्डन में बैठा था तो अचानक उसने अपनी बाइक के इंजन की आवाज सुनी।

आवाज सुनकर वह सड़क की तरफ भागा और देखा कि एक युवक बाइक स्टार्ट कर रहा है। इससे पहले कि वह भागता केशव ने उसे दबोच लिया और चाबी निकाल ली। बाइक पर नंबर प्लेट भी कोई और थी। केशव ने युवक से बाइक के बारे में पूछा तो वह बिफर गया। पहले तो वह झगड़ने लगा, फिर जब उसने पुलिस बुला ली तो भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशव ने कैसे पहचानी इंजन की आवाज

युवक ने खुद तलाश ली चोरी हुई अपनी बाइक
केशव और दोस्त ने युवक को दबोच लिया और थाने ले गए। वहां पर चेकिंग की गई तो बाइक का चेसिस नंबर केशव की बाइक से मैच कर गया। नंबर प्लेट भी जाली निकली। पूछताछ की गई तो युवक बोला उसने यह बाइक किसी से डेढ़ लाख में खरीदी थी।

केशव ने कैसे पहचानी इंजन की आवाज, पूछने पर बताया कि उसने अपनी बाइक में एक परफॉर्मेंस एग्जॉस्ट लगाया था। इससे बाइक के इंजन की आवाज और परफॉर्मेंस बढ़ जाती है। इसी कारण उसने अपनी बाइक की आवाज को पहचाना।

शिकायतकर्ता केशव खुद युवक को पकड़ कर थाने लाया। बाइक का चेसिस नंबर मैच कर गया है। चोर के पकड़े जाने का मामला अजीब है, लेकिन केशव की समझदारी और फुर्ती का कोई जवाब नहीं।
- तिरलोचनसिंह, एसएचओ थाना मटौर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें