दिल्ली में बाद अब चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ कि कांग्रेस की इतनी करारी हार हुई। यहां एक बार फिर मोदी लहर चली। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
यहां पहली बार, कांग्रेस की करारी हार..चली मोदी लहर
2 of 6
बात हो रही है चंडीगढ़ में वार्ड नंबर-10 के उपचुनाव की। यहां भाजपा-अकाली गठबंधन के उम्मीदवार हरदीप सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह बडहेड़ी को रिकार्डतोड़ 4950 वोट से हराया। गठबंधन उम्मीदवार ने कुल 7664 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह को 2714 वोट पर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
यहां पहली बार, कांग्रेस की करारी हार..चली मोदी लहर
3 of 6
इस चुनाव में हरदीप सिंह ने न सिर्फ जीत का परचम लहराया, बल्कि नगर निगम चुनाव के इतिहास में सबसे बड़े अंतर से जीत का भी रिकार्ड बनाया। हालांकि, इतनी बड़ी जीत की उम्मीद भाजपा गठबंधन को भी नहीं थी। इस चुनाव में 177 मतदाताओं ने नोटा का भी प्रयोग किया।
यहां पहली बार, कांग्रेस की करारी हार..चली मोदी लहर
4 of 6
जीत के बाद हरदीप सिंह ने वार्ड में घर-घर जाकर लोगों का धन्यवाद किया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह बडहेड़ी ने नवनिर्वाचित पार्षद हरदीप सिंह को गले लगाकर बधाई दी। इस पदयात्रा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, अकाली दल के प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सिंह कंग शामिल हुए।
विज्ञापन
यहां पहली बार, कांग्रेस की करारी हार..चली मोदी लहर
5 of 6
इस उपचुनाव के लिए 22 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। वोटों की गिनती के दौरान कांग्रेस के उम्मीदवार सिर्फ बूथ नंबर-35 पर बढ़त हासिल की, जबकि 21 बूथों की गिनती में गठबंधन उम्मीदवार ही आगे रहे। बूथ नंबर-35 पर कांग्रेस को 438 और भाजपा-अकाली गठबंधन को 314 वोट मिले।
यहां पहली बार, कांग्रेस की करारी हार..चली मोदी लहर
6 of 6
वोटिंग के दौरान बारिश ने वोटरों का कदम रोक दिया था। इसलिए महज 43.7 प्रतिशत ही मतदान हुआ। अगर बारिश नहीं होती तो मतदान का प्रतिशत बढ़ता और जीत-हार का मार्जन भी बढ़ सकता था।