वीरवार को हरियाणा में पूरे दिन चीख-पुकार या फिर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के सायरन सुनाई दे रहे थे। ये सबकुछ हुआ...
विज्ञापन
2 of 8
Mega drill on earthquake
वीरवार को पूरे दिन हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों से भूकंप के झटकों की खबरें आती रही। दरअसल, यह मॉक ड्रिल थी और पूरे प्रदेश में एक साथ की गई। हर जिले में हुई भूकंप की मेगा मॉक ड्रिल में 257 मौतें और 1717 घायल लोगों की संख्या दर्ज की गई।
विज्ञापन
3 of 8
Mega drill on earthquake
यह आंकड़ा एक काल्पनिक आपदा का था, लेकिन इन आंकड़ों को मूल्यांकन बहुत ही जमीनी स्तर पर किया गया। इन आंकड़ों के मूल्यांकन की विधि नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी द्वारा तैयार की गई थी। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर ये भी समीक्षा की गई कि किस जिले में मॉक ड्रिल बेहद सफल रही और किसी जिले में ज्यादा सुधार की जरूरत है।
4 of 8
Mega drill on earthquake
जहां जानी नुकसान कम हुआ, वहां अभियान सफल रहा और जहां नुकसान ज्यादा हुआ, वहां फोकस करने की जरूरत है। इस आंकड़े के मुताबिक इस काल्पनिक भूकंप के दौरान होने वाले नुकसान में सबसे ज्यादा 42 मौतें रोहतक जिले में हुई और सबसे ज्यादा 186 लोग यमुनानगर में घायल हुए।
विज्ञापन
5 of 8
Mega drill on earthquake
इस विधि से नुकसान का मूल्यांकन
जिलों में जिन भवनों को मॉक ड्रिल का हिस्सा बनाया गया। उन्हें भूकंप के दौरान मानवरहित होने का निर्धारित समय तय किया गया था। जो लोग समय खत्म होते-होते इन भवनों से लगभग निकल गए उन्हे घायल मान लिया गया और जो लोग भवनों में ही फंसे रह गए उन्हें मृत समझा गया। अब ये लोग किस वजह से भवनों से नहीं निकल पाए, मंथन इस पर होगा।
विज्ञापन
6 of 8
Mega drill on earthquake
सीनियर आईएएस केशनी आनंद अरोड़ा हुईं जख्मी
चंडीगढ़ में भी सेक्टर एक हरियाणा सचिवालय और सेक्टर सत्रह स्थित नव सचिवालय में भी भूकंप की मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान वित्त विभाग की कमिशनर एवं सीनियर आईएएस अफसर पूरी तरह सक्रिय रही। लेकिन अचानक मोर्चा संभालते वक्त उनका पांव मुड़ गया और पांव में सचमुच फैक्चर हो गया। मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के अनुसार वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन
7 of 8
Mega drill on earthquake
आपदा प्रबंधन मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सलाहकार लैफ्टिनेंट जनरल वीके दत्ता ने बताया कि गुरुग्राम से 25 किलोमीटर पश्चिम की ओर जयपुर डिप्रेशन व सोहना फाल्ट लाइन पर भूकंप केंद्र मानकर रिएक्टर स्केल पर 6.8 भूकंप की तीव्रता व 8 सघनता के साथ 10 किलोमीटर जमीन में गहराई केंद्र मानकर प्रदेश में मेगा मॉक ड्रिल की गई थी। उन्होंने बताया कि उपायुक्तों के साथ एक्सरसाइज के बाद डीब्रीफिंग के समय कुछ नई चीजें सीखने को मिली हैं, जो आगे से जिलों की आपदा प्रबंधन योजना में शामिल की जाएंगी।
यहां भी हिली धरती
चंडीगढ़, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी, सिरसा, हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, गुड़गांव और फरीदाबाद में भी आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि चंडीगढ़ को छोड़कर बाकी सभी जगह अभी तक किसी बड़े जानी नुकसान की सूचना नहीं है। चंडीगढ़ में आपदा प्रबंध मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। बहरहाल पूरे प्रदेश में इस आपदा के बाद दहशत का माहौल है, वहीं सरकार ने मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा भी की है।