फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडन्यूज: अब मोबाइल पर लीजिए 'सरकारी नौकरी' की कोचिंग

Wed, 17 Jun 2015 08:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
सरकारी नौकरी चाहिए तो एग्जाम की तैयारी के लिए भागदौड़ करने की जरूरत नहीं, घर बैठे आपको मोबाइल पर ही कोचिंग मिल जाएगी। देखिए, एडवांस फीचर।
Trending Videos
विज्ञापन

गुडन्यूज: अब मोबाइल पर लीजिए 'सरकारी नौकरी' की कोचिंग

2 of 6
ये पहल की है महिला साक्षरता को समर्पित सामाजिक संस्था ईच वन-टीच वन ने। संस्था की तरफ से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट), सीटेट, एसएससी या बैंकिंग की तैयारी करने वाली छात्राओं के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन (ऐप) तैयार की है।
विज्ञापन

गुडन्यूज: अब मोबाइल पर लीजिए 'सरकारी नौकरी' की कोचिंग

3 of 6
संस्था के संयोजक प्रवक्ता प्यारेलाल सिंहमार ने बताया कि अभी तक एचटेट या सीटेट जैसी परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स को मोटी फीस खर्च करनी पड़ती थी। वहीं आने जाने व भागदौड़ में भी उनका काफी समय बर्बाद होता था। सबसे ज्यादा परेशानी गर्ल्स स्टूडेंट्स को होती थी।

गुडन्यूज: अब मोबाइल पर लीजिए 'सरकारी नौकरी' की कोचिंग

4 of 6
उनकी इन्हीं परेशानियों को देखते हुए ‘टेट गुरु’ के नाम से इस ऐप को तैयार कराया गया है। इस एप्प को अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से निशुल्क डाऊनलोड किया जा सकता है। विशेष बात यह है कि एक बार डाऊनलोड करने के बाद इस ऐप को बिना किसी मोबाइल नेटवर्क से भी यूज किया जा सकता है।
विज्ञापन

गुडन्यूज: अब मोबाइल पर लीजिए 'सरकारी नौकरी' की कोचिंग

5 of 6
यह एप्लीकेशन पूरी तरह से एचटेट व सीटेट पेटर्न पर आधारित है, जिसमें शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित सभी विषयों को शामिल किया गया है। इस एप्लीकेशन से स्टूडेंट्स एक गेम की तरह कहीं भी आते जाते या बैठे हुए इस्तेमाल कर अपनी तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुडन्यूज: अब मोबाइल पर लीजिए 'सरकारी नौकरी' की कोचिंग

6 of 6
इस ऐप में मॉक टेस्ट का भी प्रावधान किया गया है, जिससे स्टूडेंट्स अपनी तैयारी का खुद ही मूल्यांकन कर सकते हैं। शीघ्र ही इस ऐप में अन्य विषयों को भी शामिल किया जाएगा ताकि बच्चे घर बैठे ही आसानी से बिना कुछ खर्च किए बैंकिंग, एसएससी या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें