मैगी की मिलावट को लेकर तो देश भर में युद्ध चल रहा है, लेकिन आपका दूध भी मिलावटी हो सकता है। यकीन न हो तो तीन रुपये खर्च करके घर बैठे जानें, दूध में मिलावट है या नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
मात्र 3 रुपये में पहचानें, आपके दूध में मिलावट है या नहीं
2 of 8
दरअसल, दूध में मिलावट की जांच करने के लिए एक किट तैयार की गई है। इस किट की कीमत 300 रुपये है और इससे आप दूध के 100 सैंपल में मिलावट की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
मात्र 3 रुपये में पहचानें, आपके दूध में मिलावट है या नहीं
3 of 8
यह किट पंजाब में गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेस यूनिवर्सिटी (गडवासू) ने तैयार की है।
मात्र 3 रुपये में पहचानें, आपके दूध में मिलावट है या नहीं
4 of 8
अगर आप दूध में फॉर्मोलिन की मिलावट की जांच करना चाहते हैं तो टेस्टट्यूब में 2 मिली. दूध के साथ 2 बूंद केमिकल मिलाएं। दूध पर जामुनी रंग का सर्किल बना दिखाई पड़े तो इसमें फॉर्मोलीन की मिलावट है।
विज्ञापन
मात्र 3 रुपये में पहचानें, आपके दूध में मिलावट है या नहीं
5 of 8
अगर आप दूध में न्यूट्रीलाइजर की मिलावट की जांच करना चाहते हैं तो टेस्टट्यूब में 2 मिली दूध के साथ 2 मिली. केमिकल डालें। दूध का रंग गुलाबी हो जाए तो समझें इसमें न्यूट्रीलाइजर की मिलावट है।
विज्ञापन
मात्र 3 रुपये में पहचानें, आपके दूध में मिलावट है या नहीं
6 of 8
अगर आप दूध में यूरिया की मिलावट की जांच करना चाहते हैं तो टेस्टट्यूब में दो मिली. दूध लेकर उसमें 2 मिली. केमिकल की बूंद डालें। दूध का रंग पीला पड़ जाए तो समझ लिजिए कि दूध में यूरिया की मिलावट की गई है।
विज्ञापन
मात्र 3 रुपये में पहचानें, आपके दूध में मिलावट है या नहीं
7 of 8
अगर आप दूध में स्टार्च की मिलावट की जांच करना चाहते हैं तो टेस्टट्यूब में 2 मिली. उबला ठंडा दूध लेकर इसमें 5 बूंद केमिकल की डालें। दूध का रंग नीला रंग पड़ जाए तो दूध में स्टार्च (आरारोट) की मिलावट होगी।
मात्र 3 रुपये में पहचानें, आपके दूध में मिलावट है या नहीं
8 of 8
अगर आप दूध में चीनी की मिलावट की जांच करना चाहते हैं तो टेस्टट्यूब में दो मिली. दूध डालकर उसमें 2 मिली. केमिकल डालें। और उसे 100 डिग्री पर गर्म करें। दूध का रंग लाल हो जाए तो इसमें चीनी की मिलावट होगी।