चंडीगढ़ के प्राइवेट और सरकारी कालेजों में दाखिले के लिए कड़ी जद्दोजहद चल रही है। दाखिले को पहुंचे हर विद्यार्थी की यही ख्वाहिश है कि उसका एडमिशन हो जाए। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
मिशन एडमिशन: युवतियां अनेक, ख्वाहिश एक, बस मेरा हो जाए
2 of 7
शहर के कॉलेजों में बाकी स्ट्रीम में लगभग सभी सीटें फुल होने के बाद अब आर्ट्स में भी दाखिले के लिए होड़ मची है। कई कॉलेजों में आर्ट्स की सीटें मेरिट के आधार पर ही भरी जा रही हैं और इस बार कटऑफ भी ज्यादा है।
विज्ञापन
मिशन एडमिशन: युवतियां अनेक, ख्वाहिश एक, बस मेरा हो जाए
3 of 7
कालेजों में बीकॉम की 2340 सीटों के लिए आठ हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। हालांकि, एक से चार जुलाई तक आयोजित पहली काउंसिलिंग में यूटी पूल में 85 परसेंटाइल से कम अंक पर दाखिला नहीं मिल सका। इससे करीब छह हजार स्टूडेंट्स को निराशा हाथ लगी।
मिशन एडमिशन: युवतियां अनेक, ख्वाहिश एक, बस मेरा हो जाए
4 of 7
बीकॉम में दाखिले के इच्छुक युवाओं के लिए अभी मौका है। पंचकूला और मोहाली स्थित आसपास के कई कालेज में बीकॉम में अभी सीटें खाली हैं। आसपास के प्राइवेट कालेजों में करीब 500 सीटों पर बीकॉम में दाखिला मिल सकेगा।
विज्ञापन
मिशन एडमिशन: युवतियां अनेक, ख्वाहिश एक, बस मेरा हो जाए
5 of 7
एमसीएम डीएवी कॉलेज में बुधवार तक आर्ट्स की भी 900 सीटें भर गईं। वहीं, सेकंड ईयर के लिए बीबीए, बीसीए, बीएससी, मेडिकल, नॉन मेडिकल के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
मिशन एडमिशन: युवतियां अनेक, ख्वाहिश एक, बस मेरा हो जाए
6 of 7
डीएवी कॉलेज-10 में बीए प्रथम वर्ष में अब तक 647 सीटें भर चुकी हैं, जबकि द्वितीय वर्ष में भी 95 स्टूडेंट्स का दाखिला हो चुका है। जीजीएस कॉलेज -26 में पिछले तीन दिनों में विभिन्न स्ट्रीम के लिए 60 प्रतिशत एडमिशन हो चुका है। इनमें प्रथम वर्ष आर्ट्स, कॉमर्स, बीबीए, बीएससी नॉन मेडिकल, कंप्यूटर साइंस शामिल हैं।
मिशन एडमिशन: युवतियां अनेक, ख्वाहिश एक, बस मेरा हो जाए
7 of 7
एसजीजीएस कॉलेज-26 में बीए की 1300 सीटें हैं। बुधवार तक यहां 100 सीटें भर गईं, जबकि बीकॉम की 280 सीटें फुल हो चुकी हैं। एसडी कॉलेज-32 में पहले राउंड के लिए बीए/बीएससी में 70 प्रतिशत कटऑफ रहा। अब दूसरे दौर की काउंसिलिंग 30 जुलाई को होगी।