सुबह धूप, फिर झमाझम बारिश और शाम होते ही फिर धूप, कुछ ऐसा मौसम रहा आज शहर का। बारिश के बाद तो शहर की खूबसूरती देखने वाली थी। आप भी देखिए।
विज्ञापन
देखिए, बारिश के बाद कैसे निखरी शहर की खूबसूरती, तस्वीरें
2 of 7
सुहाने मौसम में चंडीगढ़ में प्लाजा की रौनक देखने वाली थी। बारिश के बाद धूप निकलते ही युवतियां वहां पहुंच गईं और सुहाने मौसम का आनंद लेने लगीं।
विज्ञापन
देखिए, बारिश के बाद कैसे निखरी शहर की खूबसूरती, तस्वीरें
3 of 7
सुहाने मौसम की आइसक्रीम खाने का नजारा ही कुछ और है। प्लाजा में दो युवतियां आईक्रीम का आनंद उठाती हुईं।
देखिए, बारिश के बाद कैसे निखरी शहर की खूबसूरती, तस्वीरें
4 of 7
प्लाजा में दो युवतियां बैंच पर बैठी आपस में बात कर रही थीं, कि अचानक एक बच्चा उनके पास आकर खड़ा हो गया, उसने उपर से कोई कपड़ा नहीं पहना था।
विज्ञापन
देखिए, बारिश के बाद कैसे निखरी शहर की खूबसूरती, तस्वीरें
5 of 7
चंडीगढ़ में तय समय से पहले मानसून का आगाज हो चुका है। मौसम विभाग ने पहले ही तेज बारिश की आशंका जाहिर कर दी थी। दिन और रात के तापमान में कमी तो आई। साथ ही उमस से भी छुटकारा मिला। दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे ही रहा।
विज्ञापन
देखिए, बारिश के बाद कैसे निखरी शहर की खूबसूरती, तस्वीरें
6 of 7
आमतौर पर चंडीगढ़ में मानसून की दस्तक 30 जून के आसपास हो जाती है। इस बार मानसून सात से आठ दिन पहले पहुंच गया था, लेकिन काफी कमजोर था। पहले हफ्ते में नाममात्र की बारिश हुई। दूसरे हफ्ते के 3 दिन उमस से भरे रहे। बारिश हुई लेकिन चंडीगढ़ पूरी तरह नहीं भीगा।
देखिए, बारिश के बाद कैसे निखरी शहर की खूबसूरती, तस्वीरें
7 of 7
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम बनने से उत्तर भारत के इलाकों में नमी वाली हवाएं पहुंच रही हैं। दूसरी तरफ वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव हो रहा है। इससे चंडीगढ़ सहित पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व उत्तराखंड में तेज बारिश की संभावना थी।