मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के बारे में कई ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जानकर उस पर गर्व करेंगे आप। वहीं मानुषी को भारत लौटने पर कई सरप्राइज मिलने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Manushi Chhillar
मानुषी की नानी सावित्री सहरावत ने बताया कि उसने जाने माने डांसर राजा और राधा रेड्डी से कुचिपुड़ी डांस की ट्रेनिंग ली हुई है। छिल्लर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से भी ट्रेनिंग ली है। मानुषी को बैले डांस बहुत पसंद है। उन्हें खाली वक्त में स्वीमिंग करना पसंद है। मानुषी मार्शल आर्ट में हुई सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में बेस्ट एक्शन अवार्ड भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 7
manushi chhillar
- फोटो : facebook
मानुषी के मामा संदीप सहरावत ने बताया कि उनकी मानुषी काफी मल्टी टैलेंटेड है। मानुषी की इंग्लिश काफी अच्छी है, 12वीं क्लास में वह इंग्लिश में ऑल इंडिया सीबीएसई टॉपर थीं। इसके अलावा पेट्स और स्टडी से भी बहुत प्यार है। फैशन, एक्टिंग, पेंटिंग, स्वीमिंग का शौक मानुषी रखती है। वह इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में कविताएं भी लिखती हैं।
4 of 7
manushi chhillar
- फोटो : facebook
मानुषी की नानी ने बताया कि मानुषी लंदन के लिए रवाना हो चुकी है। एक सप्ताह वहां रहेगी और फिर इंडिया आएगी। हम सभी उसका घर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब वह आएगी तो उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उसके सभी भाई-बहन एक सरप्राइज पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। बहादुरगढ़ स्थित उसके पैतृक गांव में भी उसका इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
manushi chhillar
- फोटो : facebook
दूसरी ओर, मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर मनोहर सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती है। वहीं उनका विशेष स्वागत करने की तैयारी भी चल रही है। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा की बेटी मानुषी ने अपने टैलेंट का लोहा मनवाकर भारत का झंडा पूरी दुनिया में लहराया है। हरियाणा की मिट्टी महान है। यहां कि होनहार बेटियों ने खेल, शिक्षा, सेना व अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में खूब नाम कमाया है। कुश्ती में जहां साक्षी, गीता, बबीता, हॉकी में रानी रामपाल, बैडमिंटन में सायना नेहवाल तो अंतरिक्ष में कल्पना चावला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम चमका चुकी हैं।
शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की मानुषी छिल्लर के नाम को लेकर टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने थरूर को विकृत मानसिकता वाला व्यक्ति करार दिया। थरूर ने जिस ओछेपन से टिप्पणी की है उससे उन्होंने पूरे नारी समाज का अपमान किया है। थरूर का बयान उनकी महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्हें अपनी टिप्पणी पर पूरे नारी समाज से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। मानुषी की उपलब्धि प्रेरणादायक है।