फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां सलामती की दुआ मांगती रही, बाप ने आदेश दिया...चाचा ने मार दिए तीनों बच्चे

Thu, 23 Nov 2017 09:25 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
1 of 7
बाप ने आदेश दिया...चाचा ने मार दिए तीनों बच्चे
अभागन मां मंदिर के सामने बैठकर तीनों बच्चों के सकुशल लौटने की दुआएं मांगती रही और उधर बाप ने आदेश दिया, चाचा ने पल में तीनों बच्चों को गोली मार दी।
विज्ञापन

2 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
बेबस मां मंदिर के सामने बैठकर तीनों बच्चों के सकुशल लौटने दुआ भगवान से मांग रही थी कि बच्चों के मामा आए और बोले बहन तेरे इस भगवान ने ही तेरा चमन उजाड़ दिया। कुरुक्षेत्र के गांव सारसा से रविवार दोपहर अचानक तीन सगे भाई बहन संदिग्ध हालात में लापता हुए थे। इनकी खोजबीन के समय शायद परिवार वालों ने सोचा भी न होगा कि वे तीनों अब इस दुनिया में नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
तीनों बच्चों के शव मिले और मरवाने वाला निकला अपना बाप सोनू। मारने वाला निकला चाचा जगदीप और वजह बनी एक म​हिला, जिसके साथ बच्चों के बाप के अवैध संबंध थे। सोनू ने आदेश दिया और चचेरे भाई जगदीप ने गोली मारकर बच्चों की लाशों को मोरनी हिल के निकट जंगल में ठिकाने लगा दिया। मंगलवार सुबह कुरुक्षेत्र पुलिस की टीमों ने मासूम समीर, सिमरन और समर की लाशें बरामद की।

4 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
हालांकि दोपहर तक जहां इन बच्चों के मामा को पूरे प्रकरण की जानकारी मिल चुकी थी, लेकिन उनकी बहन सुमन अपने तीनों बच्चों के सकुशल वापिस लौटने के लिये मंदिर के सामने बैठकर मांग रही थी। तब तक इस अभागी मां को यह तक नहीं पता था कि उसके जिगर के टुकड़ों का घर के ही दो सदस्यों की मिलीभगत से खात्मा किया जा चुका है और जब पता चला तो सुमन बेहोश हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
सुमन के भाई फूल सिंह फफकते हुए कहते हैं, अब हमारी बहन का क्या होगा, इससे अच्छा होता कि सोनू उसे भी मार देता। हम सभी उसका हाल कैसे देखें। सोनू ने जो दरिंदगी दिखाई है, उससे बाद अब हमारा नाता जीजा-साले का नहीं, जानी दुश्मन का रिश्ता बन चुका है। मुट्ठियों को कसकर जकड़ते हुए फूल सिंह अपनी बहन की ससुराल में बेकाबू होने के बावजूद संभलते हुए दिख रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
बाप ने आदेश दिया...चाचा ने मार दिए तीनों बच्चे
एक लड़की के लिए इतना बड़ा कांड किए जाने से फूल सिंह गहरे सदमे में दिखे, क्योंकि उनकी बहन सुमन की दुनिया उजड़ चुकी थी। जीजा सोनू की हरकत से फूल सिंह, गुलाब सिंह, सुनील और जगबीर सिंह की पीड़ा चेहरे पर साफ झलक रही रही थी। इनसे बात करते समय चारों भाइयों के मुंह से बरबस यही निकला कि उनकी बहन को तो यकीं ही नहीं है कि उसके तीनों बच्चों को खुद उनके पिता और चाचा ही मौत के घाट उतार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाप ने आदेश दिया...चाचा ने मार दिए तीनों बच्चे
बता दें कि एसपी अ​भिषेक गर्ग ने समीर, सिमरन और समर की लाशें मोरनी हिल में मिलने की पुष्टि की है। वहीं एसएचओ प्रतीक ने बताया​ कि जगदीप अपना गुनाह कबूल कर चुका है। उसने बच्चों के पिता सोनू के कहने पर उनकी गोली मारकर हत्या की थी। एसपी ने बताया कि हत्याकांड बेहद दर्दनाक है। पुलिस छानबीन में जुटी है और मामले को सोनू के किसी महिला से अवैध संबंधों से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें