काला चश्मा जच्चदा है..जच्चदा ए गोरे मुखड़े ते..। जैसे ही यह गाना प्ले हुआ, रैंप पर डांस शुरू हो गया। मौका था डाबर आंवला मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस के चंडीगढ़ राउंड के अंतर्गत किए जाने वाले ऑडिशंस का। जिसका फाइनल राउंड चंडीगढ़ के डीएवी कालेज में किया गया। इस मौके पर करीब डेढ़ सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
2 of 8
Miss North India Princess 2018
डीएवी कालेज सेक्टर-10 में आयोजित किए गए चंडीगढ़ राउंड के ऑडिशन के दौरान करीब डेढ़ सौ प्रतिभागी शामिल हुए। इससे पहले चंडीगढ़ के अलग अलग वेन्यू पर गर्ल्स के ऑडिशन किए गए थे। जिससे प्रतिभागी गर्ल्स का सेलेक्शन किया गया। चंडीगढ़ के फाइनल राउंड के दौरान डीएवी कालेज का आडिटोरियम पूरी तरह से फुल हो गया था।
विज्ञापन
3 of 8
Miss North India Princess 2018
इस दौरान जजों में चीफ मेंटर और ग्रूमिंग एक्सपर्ट अवलीन खोखर, मोना टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आकाश सेतिया और प्रेसीडेंट भरत अग्रवाल, ब्यूटी एक्सपर्ट पैमी कौल, कोरियोग्राफर और प्रोग्राम डायरेक्टर जगनूर अनेजा, शिक्षा विद सुमित दास मौजूद रहे। पहले राउंड के दौरान माडल्स ने रैंप वाक की और दूसरे राउंड के दौरान मॉडल्स को एक गाना दिया गया जिसके ऊपर उनको डांस करना था। हरेक माडल ने शानदार अंदाज में डांस किया। इसके बाद शार्ट लिस्ट की गईं मॉडल्स से परिचय लिया गया।
4 of 8
Miss North India Princess 2018
आत्मविश्वास ही जिताएगा आपको : अवलीन
आपका आत्मविश्वास ही आपको जीत दिलाता है। यह कहना है एमएनआईपी 2018 की चीफ मेंटर अवलीन खोखर का। डीएवी कालेज में प्रतिभागियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनको नेचुरल ढंग से रैंप पर उतरना चाहिए और अपने अंदर की प्रतिभा को दिखाना चाहिए। जरूरी नहीं है कि अंग्रेजी बोलें, हिंदी में भी बात की जा सकती है और पंजाबी भाषा में भी।
विज्ञापन
5 of 8
Miss North India Princess 2018
उन्होंने कहा कि प्रतिभागी की प्रतिभा में सभी बातों से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है किस अंदाज में बात की जा रही है और बात करते समय कितना आत्मविश्वास है। अवलीन खोखर ने कहा कि नॉर्थ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा मंच है और जिससे नई राहें भी खुल सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 8
Miss North India Princess 2018
टैलेंट की कमी नहीं है यहां
शिक्षा विद और जज सुमिता दास ने कहा कि नार्थ इंडिया में टैलेंट की कमी नहीं है। एक अच्छी बात है कि इस रीजन की गर्ल्स काफी आगे बढ़ना चाहती हैं। जो रैंप पर आती हैं उन गर्ल्स में हरेक फील्ड की गर्ल्स शामिल हैं। इसमें मेडिकल, कामर्स के साथ अन्य क्षेत्रों की गर्ल्स भी शामिल हैं। हेमास्टर्स सैलून की पैमी कौल ने कहा कि वह खुद चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। इस रीजन की गर्ल्स काफी सुंदर हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Miss North India Princess 2018
ऐसा कांटेस्ट जिसने बढ़ाया आत्मविश्वास
डाबर फेम मिस नॉर्थ इंडिया कांटेस्ट ने मेरे आत्मविश्वास में काफी इजाफा किया। यह कहना है मिस नॉर्थ इंडिया 2016 की विजेता जास्मीन औलख का। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के फाइनल से पहले ग्रूमिंग सेशन के दौरान उन्हें काफी अच्छा अनुभव हुआ। जास्मीन औलख फिलहाल स्पाइस जेट में एयर होस्टेस हैं। उन्होंने बताया कि उनको कालेज से ही माडलिंग का शौक था।
मिस नॉर्थ इंडिया में भाग लेने के पहले उन्होंने मिस इंडिया 2015 में उनको मिस इंडिया मिस परफेक्ट 2015 का खिताब मिला। इसके बाद मिस नॉर्थ इंडिया कांटेस्ट की विजेता बनी। जास्मीन औलख ने बताया कि उन्होंने दो पंजाबी एलबम में काम भी किया और नेशनल माडलिंग शो अनुकमा में भी भाग लिया।