फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस 'मिस इंडिया' ने 6 महीने बेटे को दुनिया से छिपाए रखा, जानें एक्ट्रेस की 10 अनकही बातें

Fri, 04 Jan 2019 09:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
गुल पनाग
जहाज उड़ाती है, रेसिंग कार दौड़ाती है। चुनाव भी लड़ चुकी है, इस मिस इंडिया ने 6 महीने अपने बेटे को दुनिया से छिपाए रखा। जानिए कौन हैं ये और इनके बारे में 10 अनकही बातें।
विज्ञापन

2 of 10
gul panag
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग की। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक अपना सफर तय कर चुकीं गुल पनाग आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। गुल पनाग का जन्म 3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में हुआ था। इनका असली नाम गुलकीरत कौर पनाग है। वे एक पायलट, फार्मूला कार रेसर, भारतीय फिल्म अभिनेत्री, वीओ आर्टिस्ट और राजनीतिज्ञ हैं।
विज्ञापन

3 of 10
gul panag
उनके पिता आर्मी में अफसर थे, इसलिए उन्होंने अपना बचपन भारत के कई शहरों में बिताया और केंद्रीय विदयालय सहित 14 स्कूलों में पढ़ाई की। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने राजनीती शास्त्र में परास्नातक की डिग्री हासिल की है। पनाग स्कूल में एक बेहद होनहार छात्रा थीं। उन्होंने अपने स्कूली दिनों में नेशनल लेवल के कई डिबेट कंपीटिशन जीते हैं।

4 of 10
gul panag - फोटो : file photo
गुल पनाग ने साल 2011 में अपने बचपन के दोस्त पायलट ऋषि अटारी से शादी की थी। यह शादी चंडीगढ़ के गुरुद्वारा में हुई थी और काफी चर्चा में रही। क्योंकि की विदाई बुलेट पर हुई थीं। उनका 6 महीने का एक बेटा निहाल है। गुल 39 साल की उम्र में मां बनी हैं, लेकिन उन्होंने बेटे को दुनिया से छिपाए रखा। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक फोटो शेयर करने मां बनने की खबर दी। 
विज्ञापन

5 of 10
Gul Panag
गुल पनाग ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। उसके बाद उन्होंने मिस फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया। उन्होंने साल 1999 में मिस इंडिया और मिस ब्यूटीफुल का ख़िताब अपने नाम किया। उसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स में भी हिस्सा लिया,लेकिन वह ज्यादा आगे ना जा सकी। गुल पनाग अपनी खूबसूरत स्माईल के लिए मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

 
विज्ञापन

6 of 10
Gul Panag
गुल पनाग ने साल 2003 में आई फिल्म धूम से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद गुल पनाग ने एक के बाद एक जुर्म, डोर, नोरमा सिक्स फीट अंडर, हैलो, स्ट्रेट और रण जैसी कई फिल्मों में काम भी किया। साल 2008 में गुल पनाग मैक्सिम मैग्जीन के लिए करवाए गए अपने बेहद बोल्ड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में छा गई थीं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन

7 of 10
gul panag - फोटो : amar ujala
गुल पनाग राजनीति में भी किस्मत आजमा चुकी हैं। साल 2014 में पनाग ने आम आदमी पार्टी से जुड़ गयी। 2014 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इन्हें चंड़ीगढ़ से प्रत्याशी घोषित किया। यहां इनका मुकाबला बीजेपी की किरण खेर व कांग्रेस के पवन बंसल से था। लेकिन इस चुनाव में उन्हें निराशा ही हाथ लगी थी, क्योंकि वे चुनाव हार गई थीं। इसके बाद से गुल पनाग राजनीतिक परिदृश्य से लगभग गायब हैं।

8 of 10
Gul Panag
गुल पनाग वो कारनामा कर चुकी हैं, जो आज तक किसी भारतीय महिला ने नहीं किया था। गुल पनाग अब फार्मूला वन रेसर ड्राइवर बन गई हैं। डोर फिल्म से मशहूर हुई यह अभिनेत्री अब स्पेन के बर्सिलोना में फार्मूला ई रेसिंग कार चलाती नजर आईं। गुल पनाग ने एम4इलेक्ट्रो को सर्किट द कालाफट, कैटालोनिया स्पेन में चलाया। एम4ई इलेक्ट्रो महिंद्रा की चौथी पीढ़ी की फॉर्मूला वन ई रेस कार है और इसने सीजन 4 में चैलेंज लिया।

9 of 10
गुल पनाग
गुल पनाग हवाई जहाज भी उड़ाती हैं, क्योंकि वे एक पायलट भी हैं। उन्होंने निजी पायलट का लाइसेंस प्राप्त कर लिया है। गुल पनाग को कारों का बहुत शौक है और इनके पास कई लग्जरी कारें हैं। एक ऐसी धाकड़ कार मालकिन हैं गुल पनाग, जिसे खास तौर पर एडवेंचर के लिए मोडिफाई किया गया है। ये कार है महिंद्रा स्कॉर्पियो गेटवे एसयूवी कार, जिसे पहाड़ों पर चलाने के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन

10 of 10
Gul Panag
इस एसयूवी पर सोने के लिए एक टेंट भी लगा हुआ है। पहाड़ों पर सांस लेने की जरूरत पड़े तो इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी है। इसके अलावा गुल पनाग के पास ऑडी क्यू5 है, जो एक लग्जरी कार है। ये कार सिर्फ कुछ सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो यह कार 218 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। इंजन और पावर की बात करें तो इस 2 लीटर का डीजल इंजन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें