हरियाणा के स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज से बहस के बाद चर्चा में आई फतेहाबाद की महिला एसपी संगीता कालिया का तबादला कर दिया गया है। देखिए, पूरा मामला। रिपोर्टः हर्ष सलारिया, चंडीगढ़
विज्ञापन
IPS संगीता को मिली मंत्री से भिड़ने की सजा, तबादला
2 of 14
संगीता कालिया को ट्रांसफर करते हुए इंडिया रिजर्व बटालियन मानेसर भेजा गया है। इससे पहले हरियाणा सरकार के अतिरिक्त गृह सचिव पीके दास ने एसपी संगीता का तबादला प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि करते हुए बताया था कि सजा के तौर पर संगीता कालिया को अब किसी बटालियन का कमांडेंट लगाया जाएगा।
विज्ञापन
IPS संगीता को मिली मंत्री से भिड़ने की सजा, तबादला
3 of 14
वहीं, हरियाणा सरकार के प्रवक्ता जवाहर यादव ने कहा कि कोई पुलिस अधिकारी मंत्री से बड़ा नहीं होता। यदि उन्हें कुछ गलत लगा तो भी बहस करके प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं करना चाहिए था। ये तो मंत्री जी का बड़प्पन था, जो वो खुद उठकर चले गए। यदि मंत्री भी जवाब दे देते तो मीडिया मंत्री की ही आलोचना करती।
IPS संगीता को मिली मंत्री से भिड़ने की सजा, तबादला
4 of 14
इस मुद्दे पर सुबह स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दो ट्वीट किए थे। विज ने पहले ट्वीट में लिखा है कि प्रशासन के सताए लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए मैं कोई भी कीमत चुकाने व कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं। एक अन्य टवीट में लिखा कि काम न करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ मेरी जंग जारी रहेगी।
विज्ञापन
IPS संगीता को मिली मंत्री से भिड़ने की सजा, तबादला
5 of 14
गौरतलब है कि एक दिन पहले फतेहाबाद की कष्ट निवारण समिति की बैठक में एसपी संगीता कालिया और अनिल विज के बीच इतनी बहस हो गई थी कि विज ने एसपी को मीटिंग से जाने के लिए कह दिया था। पलटकर जवाब देते हुए एसपी ने जाने से मना कर दिया था। विज की बीच में मीटिंग छोड़ चल दिए थे।
विज्ञापन
IPS संगीता को मिली मंत्री से भिड़ने की सजा, तबादला
6 of 14
दरअसल यह मामला है हरियाणा के फतेहाबाद का। शुक्रवार को यहां कष्ट निवारण समिति की बैठक में सरकार के कामकाज और विपक्षी दलों पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर कर चर्चा में रहने वाले सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और एसपी संगीता कालिया के बीच जिले में अवैध शराब की बिक्री को लेकर तकरार के दौरान विज ने तमाम अधिकारियों और मीडिया के बीच एसपी को ‘गेट आउट’कह दिया।
विज्ञापन
IPS संगीता को मिली मंत्री से भिड़ने की सजा, तबादला
7 of 14
कालिया ने भी इसका विरोध किया और अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही उन्हें बॉय-बॉय कह दिया। इससे गुस्साए विज फाइल फेंककर खड़े हो गए और बैठक बीच में ही छोड़ बाहर निकल आए। एकाएक हुए इस घटनाक्रम से अधिकारी सकते में आ गए। डीसी एनके सोलंकी विज को सॉरी सर कहते हुए मनाते रहे, लेकिन वह बैठक स्थल पर नहीं रुके।
IPS संगीता को मिली मंत्री से भिड़ने की सजा, तबादला
8 of 14
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पंचायत भवन में जिला कष्ट निवारण एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। पंचायत भवन के सभागार में विज के साथ डीसी, एसपी, एडीसी, भाजपा के कई नेता व पूर्व विधायक भी मौजूद थे। बैठक के दौरान रतिया के अलीका गांव निवासी मनदीप सिंह ने शिकायत दी कि उनके इलाके में शराब के कई अवैध ठेके खुले हुए हैं, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
IPS संगीता को मिली मंत्री से भिड़ने की सजा, तबादला
9 of 14
शिकायतकर्ता की बात का जिला आबकारी अधिकारी जवाब दे रहे थे लेकिन विज इससे असंतुष्ट नजर आए और कहा कि वह हरियाणा का पंजाब जैसा हाल नहीं होने देना चाहते। उन्होंने बायीं और बैठीं एसपी संगीता कालिया से जवाब तलबी करते हुए कहा कि इस बारे में पिछली बैठकों में भी नशा बिकने की शिकायतें मिली हैं। इस पर एसपी ने कहा कि पुलिस ने 2500 एफआईआर दर्ज की हैं लेकिन आरोपी अदालत से छूट जाते हैं उसमें हम क्या कर सकते हैं।
IPS संगीता को मिली मंत्री से भिड़ने की सजा, तबादला
10 of 14
इस पर विज ने कहा कि पुलिस ईमानदारी से अपनी ड्यूटी नहीं निभाती। एसपी ने भी तुरंत जवाब दिया कि ‘क्या आरोपी को जान से मार दें।’ विज ने कहा कि शराब बिकवाने में पुलिस की मिलीभगत है, एसपी ने विरोध करते कहा कि सरकार बिकवाती है शराब। सरकार लाइसेंस देती है। इससे विज गुस्सा गए और कहा कि आप सरकार पर आरोप लगा रही हैं...क्या सरकार शराब बिकवाती है...आप सरकार को बदनाम कर रही हैं।
IPS संगीता को मिली मंत्री से भिड़ने की सजा, तबादला
11 of 14
एसपी और विज के बीच इस तकरार से मंच पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। तकरार के दौरान डीएसपी ने एसपी संगीता कालिया को कान में कुछ कहा, लेकिन वे नहीं मानीं। गुस्साए अनिल विज ने एसपी से कहा आप जाइए यहां से मैं आपकी शिकायत करूंगा। एसपी बोली कर दो शिकायत। इस पर विज ने कहा गेट आउट। एसपी ने भी कह दिया बॉय-बॉय। एसपी अपनी बात दोहराती रहीं और विज कष्ट निवारण समिति सदस्यों से खड़े होने की बात कहकर खुद भी उठ लिए।
IPS संगीता को मिली मंत्री से भिड़ने की सजा, तबादला
12 of 14
दो मिनट में ही मंच खाली हो गया और विज सभागार के गेट पर आ गए। अनिल विज ने गाड़ी में बैठते हुए कहा कि जब तक यह एसपी जिले में है वह बैठक में भाग लेने के लिए नहीं आएंगे। मैं इस मामले की शिकायत सीएम व डीजीपी को करूंगा और कहूंगा कि ऐसे गैर जिम्मेवार अफसर को फतेहाबाद जैसे स्टेशन पर एसपी क्यों बना रखा है?
IPS संगीता को मिली मंत्री से भिड़ने की सजा, तबादला
13 of 14
स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज जैसे ही बैठक से उठकर जाने लगे। डीसी एनके सोलंकी ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की। डीसी बार-बार सॉरी कहते रहे लेकिन विज नहीं माने। डीसी पंचायत भवन के गेट तक विज के साथ आए और उन्हें मनाते रहे।
IPS संगीता को मिली मंत्री से भिड़ने की सजा, तबादला
14 of 14
एसपी कालिया विज के बाहर जाने के बाद मंच पर ही रहीं। आरएसएस कार्यालय पहुंचे अनिल विज से जब पूछा गया कि क्या गैजेटिड अफसर को गेट आउट कहना ठीक है तो विज ने कहा कि जब वह गलत बोल रहीं है तो इसमें मेरा भी कहना गलत नहीं है।