फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड: मिलिए मिनी ब्रूस ली से, एक मिनट में अंगूठे पर किए 69 पुशअप

Wed, 13 Dec 2017 09:37 AM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की देओल
इन्हे मिनी ब्रूस ली कहा जाता है, कारण भी है। ये 1 मिनट में 69 पुशअप मारते हैं वो भी अंगूठे पर। यकीं नहीं होता तो देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की देओल
मामला पंजाब के कपूरथला का है, जहां सुल्तानपुर लोधी के हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की देओल ने ‘अंगूठों’ पर पुशअप कर नया रिकॉर्ड बनाया है। ब्लैक बेल्ट होल्डर विक्की ने पहले एक मिनट में 59 थम्स पुशअप का रिकार्ड बनाया था। 
विज्ञापन

3 of 6
हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की देओल
इस बार उन्होंने स्पोर्ट्स कालेज जालंधर में एक मिनट में 69 पुशअप कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसका वीडियो वर्ल्ड रिकार्ड के लिए भेजा गया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में इसे दर्ज कर लिया गया है। 29 नवंबर को गोल्डन बुक की ओर से जारी सर्टिफिकेट विक्की देओल को मिलने से उनके परिवार में खुशी का आलम है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड की तरफ से हरप्रीत सिंह को सर्टिफिकेट मेडल देकर सम्मानित किया गया है। 

4 of 6
हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की देओल
वहीं इंडिया, वियतनाम, नेपाल, एशिया, बांग्लादेश बुक ऑफ रिकार्ड और इंडोनेशिया प्रोफेशनल एसोसिएशन पर आधारित वर्ल्ड किंग बुक ने विक्की को इंडियन रिकॉर्ड होल्डर वर्ल्ड स्टेज के सर्टिफिकेट से भी नवाजा है। इससे पहले गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इंदौर के विशाल चौहान का नाम दर्ज था। विशाल ने एक मिनट में 54 पुशअप का रिकॉर्ड बनाया था। देयोल के मामा ने बताया कि एक समय विक्की को जरूरी काम से कुछ दिन दिल्ली जाना पड़ा। ऐसे में उसने ट्रेन में सफर के दौरान रेलगाड़ी में ही पुशअप करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

5 of 6
हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की देओल
वह रोज कई घंटे तक प्रेक्टिस करते हैं। हरप्रीत ने बताया कि वह कबड्डी के साथ-साथ खो-खो में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 41 वर्षीय 5.7 इंच लंबे 62 किलोग्राम वजन वाले हरप्रीत ने रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हरप्रीत की मां जसबीर कौर का कहना है कि सुल्तानपुर लोधी जहां स्पोर्ट को प्रफुल्लित करने का कोई भी साधन मौजूद नहीं है। उनके बेटे का इस मुकाम को हासिल करना गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की देओल
 फिल्म इंडस्ट्रीज में भी पहचान बनाना चाहता है विक्की
विक्की की फिल्म इंडस्ट्रीज में भी कदम रखने की योजना है। खो-खो के स्टेट गोल्ड मेडल विजेता और कराटे में ब्लैक बेल्ट विक्की दियोल अभिनय के भी शौकीन हैं। 62 किलो वजन एवं 5 फीट 7 इंच लंबा विक्की का मानना है कि हरेक इंसान में आत्मरक्षा की शारीरिक क्षमता के अलावा इतनी ताकत जरूर होनी चाहिए कि वह अपनी आंखों के सामने होने वाली किसी बेइंसाफी को रोक सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें