फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिकी माउस, डोरेमोन और छोटा भीम को देखना चाहेंगे

Sun, 30 Nov 2014 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
आजकल चंडीगढ़ में बच्चों के चहेते मिकी माउस, डोरेमोन और छोटा भीम आए हुए हैं। देखिए, इन तस्वीरों पर नजर डालिए।
विज्ञापन

मिकी माउस, डोरेमोन और छोटा भीम को देखना चाहेंगे

2 of 11
वीकेंड हो और चंडीगढ़ कार्निवल जैसा आयोजन। इससे अच्छा भला क्या होगा। शनिवार को छुट्टी के दिन कार्निवल में खूब मस्ती हुई।
विज्ञापन

मिकी माउस, डोरेमोन और छोटा भीम को देखना चाहेंगे

3 of 11
सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में कार्निवल के दूसरे दिन शनिवार को भारी भीड़ उमड़ी। यहां कई प्रदेशों से आए कलाकारों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किए।

मिकी माउस, डोरेमोन और छोटा भीम को देखना चाहेंगे

4 of 11
लोगों ने फ्लोट राइड का आनंद लिया तो किसी ने बड़े-बड़े झूलों का। ‘ग्रीन एंड क्लीन’ थीम पर आयोजित कार्निवल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खुद एसडीएम कशिश मित्तल दिनभर इसकी कमान संभाले रहे।
विज्ञापन

मिकी माउस, डोरेमोन और छोटा भीम को देखना चाहेंगे

5 of 11
कार्निवल के सभी स्टॉल पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। यहां सरकारी विभागों ने भी स्टॉल लगाए हैं। यहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

मिकी माउस, डोरेमोन और छोटा भीम को देखना चाहेंगे

6 of 11
इनके लगे हैं स्टॉल- आर्ट्स कॉलेज चंडीगढ़, चंडीगढ़ साहित्य अकादमी, गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस, ब्रिटिश लाइब्रेरी, सोशल वेलफेयर विभाग, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट, चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट।
विज्ञापन

मिकी माउस, डोरेमोन और छोटा भीम को देखना चाहेंगे

7 of 11
महिलाओं, बच्चों, विकलांगों और सीनियर सिटीजंस की मदद के लिए चंडीगढ़ सोशल वेलफेयर विभाग ने स्टॉल लगाया है। इसका उद्देश्य उक्त लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देना है।

मिकी माउस, डोरेमोन और छोटा भीम को देखना चाहेंगे

8 of 11
गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज सेक्टर-10 की स्टूडेंट्स स्टॉल पर लोगों को जानकारी दे रही हैं। वह बता रही हैं कि कोई सामान खरीदें तो टैग में क्या-क्या देखें। पैक्ड फूड ले रहे हैं तो एक्सपायरी डेट जरूर देखें। उस पर मार्क भी देखें कि वो वेज है या नॉनवेज।

मिकी माउस, डोरेमोन और छोटा भीम को देखना चाहेंगे

9 of 11
कार्निवल की दूसरी शाम पूरी तरह बब्बू मान के नाम रही। महफिल मितरां दी, सजदी रोज चौबारे...बब्बू मान ने जैसे ही यह गीत शुरू किया, चंडीगढ़ कार्निवल में मौजूद युवा नाचने लगे।

मिकी माउस, डोरेमोन और छोटा भीम को देखना चाहेंगे

10 of 11
चंडीगढ़ कार्निवल में विंटेज कारों का शाही अंदाज भी नजर आ रहा है। मोहाली निवासी बलबीर सिंह कार्निवल में चार विंटेज कारें लेकर पहुंचे हैं। इनमें सबसे पुरानी कार 1925 मॉडल की आस्टिन-7 है। इसकी खासियत है कि ये मैगनेटेक स्टार्ट है। इसे स्टार्ट करने के लिए बैटरी की जरूरत नहीं है। वे 1950 मॉडल की पारस, 1952 मॉडल की आस्टिन समरसेट, और ट्रम्प भी लाए हैं।
विज्ञापन

मिकी माउस, डोरेमोन और छोटा भीम को देखना चाहेंगे

11 of 11
कार्निवल में विंटेज कारों के अलावा 12 विंटेज स्कूटर भी हैं। इनमें सबसे पुराना मॉडल लम्बरेटा 1959 बेस है। इसमें साइड कार भी लगी है। इसके अलावा अन्य मॉडल में 1968, 1974 और 1984 के लम्बरेटा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें