फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्यूट: कैंसर को हराया, पैरों से चल नहीं सकते फिर भी बनाई ऐसी बॉडी

Wed, 08 Feb 2017 06:40 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
भारत का 'अर्नोल्ड' आनंद
कैंसर जैसी घातक बीमारी को मात दी, पैरों से चल नहीं सकते फिर भी 12 बार मिस्टर पंजाब, 3 बार मिस्टर इंडिया और 1 बार मिस्टर वर्ल्ड का खिताब। देखिए हैरत में डाल देगा इनका जज़्बा...
विज्ञापन

2 of 8
Anand Arnold
13 साल की उम्र में मिस्टर गोल्डन लुधियाना के खिताब ने किदवई नगर के वर्षीय आनंद अर्नोल्ड के सपनों को पंख लगा दिए लेकिन अगले ही कुछ दिनों में कैंसर ने उन्हें बेड पर लेटे रहने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

3 of 8
भारत का 'अर्नोल्ड' आनंद
बेड पर तीन साल तक उन्होंने इस उम्मीद से गुजारे कि कुछ करके दिखाना है। इस सोच ने हौसला बंधाया और 16 साल की उम्र में बॉडी बिल्डिंग शुरू की दी।

4 of 8
भारत का 'अर्नोल्ड' आनंद
करीब 6 साल बाद मिस्टर पंजाब बनकर फिर से खुद को मजबूती से खड़ा किया। हालांकि इस दौरान स्पाइनल कोर्ड कैंसर और पैरालिसिस के कारण आनंद व्हीलचेयर पर थे, लेकिन मिस्टर पंजाब के खिताब ने जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने में मदद की।
विज्ञापन

5 of 8
भारत का 'अर्नोल्ड' आनंद
आनंद ने 12 बार मिस्टर पंजाब, 3 बार मिस्टर इंडिया और 1 बार मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीता है। उन्होने 14 से 17 अक्तूबर तक यूरोप के लुथानियां में आयोजित डबल्यूएफएफ-डबल्यूबीबीएफ मिस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन

6 of 8
भारत का 'अर्नोल्ड' आनंद
आनंद आईएमसी और बूम 3 के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। यूरोप के लिए आनंद के उनके अलावा दिल्ली के राहुल जोशी फिटनेस मॉडल और अश्विनी शर्मा योगा कैटेगरी में चयनित हुए थे।
विज्ञापन

7 of 8
भारत का 'अर्नोल्ड' आनंद
अर्नोल्ड ने बताया कि वह अब तक करीब 40 टाइटल जीत चुके हैं। इसके अलावा आर्म रैसलिंग में भी वे गोल्ड मैडल विजेता हैं। इसके अलावा उन्होने साउथ इंडियन फिल्में भी की है। उनके मुताबिक भले ही वह दिव्यांग है, लेकिन किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

8 of 8
भारत का 'अर्नोल्ड' आनंद
आनंद बताते हैं कि इन सफलताओं के बावजूद उन्हें सरकार की तरफ से कोई नौकरी नहीं दी गई और न ही कोई स्पांसर दिया गया। उच्च अधिकारियों से कई बार बात की, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें