फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ानी है तो ये पांच पौधे घर में लगा लें, संक्रमण पास में फटकेगा भी नहीं

Tue, 11 Aug 2020 09:46 AM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना महामारी से बचाव का एक ही उपाय है शरीर की प्रतिरोधिक क्षमता बढ़ाना, इसके लिए अगर आप कुछ पौधे घर में ही लगा लेंगे तो संक्रमण पास में फटकेगा भी नहीं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना काल में औषधीय पौधों को लोगों ने खूब पसंद किया है। इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए सभी की जुबान पर तुलसी, गिलोय और एलोवेरा सहित अन्य पौधे हैं। वन विभाग आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत लोगों को खूब औषधीय पौधे मिले। सरकारी नर्सरी के अलावा प्राइवेट नर्सरियों में भी लोगों की मांग अधिकतर औषधीय पौधों की अधिक रही। वन विभाग की नर्सरियों में तो दोबारा से मेडिशनल प्लांट लगाए जा रहे हैं। सेक्टर- 53 के वन विभाग की नर्सरी में पौधे लगाए गए हैं। अब तुलसी का पौधा बड़ा होने लगा है। कई क्यारियां खाली हो गई हैं। उन क्यारियों में दूसरे प्रकार के और पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
मनीमाजरा स्थित छोटेलाल प्लांटेशन के मालिक छोटे लाल और प्रमोद कुमार ने बताया कि हर प्रकार के पौधे नर्सरी में होते हैं, लेकिन इस बार काफी लोगों ने औषधीय पौधों की मांग की है। 10 से लेकर 40 रुपये के बीच में ये पौधे आसानी से मिल जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी नर्सरी में औषधीय पौधों में एलोवेरा, तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, इलायची, पत्थरचट, और अजवाइन के पौधे की काफी मांग रही। अभी भी लोग इन पौधों के लिए आ रहे हैं।

4 of 6
तुलसी की खेती
ये हैं औषधीय पौधे
तुलसी, एलोवेरा, गिलोय, अश्वगंधा, पत्थरचट, शतावरी, अजवाइन, हरशृंगार, ब्राह्मी, लेमन ग्रास, गुरमार, इलायची के अलावा आंवला, बहेड़ा, अर्जुन, कढ़ीपत्ता हैं। इमली, आम, जामुन, अमरूद, बेल के पौधे जो बड़े पेड़ हो जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
औषधीय पौधे बढ़ाते हैं प्रतिरोधक क्षमता
मानसून में आमतौर पर पौधे लगाने पर प्राकृतिक रूप से ज्यादा अच्छा होता है। इस वर्ष कोरोना महाकाल बनकर आया है। इस बार औषधीय पौधे लगाना अनिवार्य हो जाता है ताकि हम उसका नियमित सेवन करके अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकें। इस बार अपने किचन गार्डन में तुलसी, हल्दी, लौंग, दालचीनी, इलायची, नींबू, अजवाइन, लेमन ग्रास तथा गिलोय आदि के पौधे लगाए हैं।
- नरेश कोहली, मकान नंबर- 1116, सेक्टर 29 बी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक चित्र
इस बार लोगों की जुबान पर औषधीय पौधे रहे। वन विभाग ने अपनी नर्सरियों से साठ हजार के करीब पौधे बांटे हैं। इनमें से करीब 35 हजार औषधीय पौधे थे। हर किसी की जुबान पर तुलसी, गिलोय, एलोवेरा अश्वगंधा सहित अन्य औषधीय पौधे रहे। सभी को पौधे मुफ्त में प्रदान किए गए। वन विभाग आपके द्वार कार्यक्रम भी लोगों को काफी पसंद आया। लोगों के घर जाकर पौधे पहुंचाए।  
- डॉ. अब्दुल कय्यूम, उप वन संरक्षक वन विभाग चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें