फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल के साथ छिलका खाइए, इस जानलेवा बीमारी को दूर भगाइए

Sat, 08 Aug 2015 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 8
फलों के साथ-साथ उसके छिलके हमें कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने में कारगर साबित हो सकते हैं। यकीन नहीं होता लेकिन, ये सच है। रिपोर्टः विनीत तोमर,रोहतक
विज्ञापन

फल के साथ छिलका खाइए, इस जानलेवा बीमारी को दूर भगाइए

2 of 8
ये सामने आया है एमडीयू के फार्मेसी डिपार्टमेंट में चली रिसर्च में। रिसर्च के दौरान कई फलों में फ्लेनोएडस नाम का एंटीकैंसर केमिकल पाया गया। एमडीयू के फार्मेसी डिपार्टमेंट में दो वर्ष पहले ‘स्क्रिनिंग ऑफ ए फ्यू इंडिया फ्रूटस पिल्स फोर देयर एंटीकैंसर एक्टीविटी’ नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया गया था।
विज्ञापन

फल के साथ छिलका खाइए, इस जानलेवा बीमारी को दूर भगाइए

3 of 8
डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. मुनीष गर्ग और एमफार्मा द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनिया पाराशर और कुसुमलता ने इस प्रोजेक्ट के तहत केला, बेर, आम, चीकू, सेब और संतरा समेत 40 फलों के छिलकों को लिया।

फल के साथ छिलका खाइए, इस जानलेवा बीमारी को दूर भगाइए

4 of 8
लैब में इन छिलकों पर एमटीटी एससेय ऑन जी-2 सेल लाइन के तहत रिसर्च की गई। इसमें देखा गया कि किस फल के छिलके में एंटीकैंसर केमिकल है। रिसर्च में शोधकर्ताओं ने पाया कि पपीते समेत चार फलों में फ्लेनोएडस एंटीकैंसर की मात्रा सबसे अच्छी मिली।
विज्ञापन

फल के साथ छिलका खाइए, इस जानलेवा बीमारी को दूर भगाइए

5 of 8
रिसर्च में साबित हुआ कि एंटीकैंसर की वजह से फलों में आईसी-50 वेल्यू कम हुई, जो कैंसर के कीटाणुओं को खत्म करने की क्षमता रखती है। रिसर्च के परिणाम को देखकर कहा जा सकता है कि  कैंसर से लड़ने में पपीता का छिलका सबसे बेहतर है। रिसर्च का डिजरटेशन अब तैयार किया गया है।
विज्ञापन

फल के साथ छिलका खाइए, इस जानलेवा बीमारी को दूर भगाइए

6 of 8
कुछ ऐसा निकला रिजल्ट- फल में आईसी-50 वेल्यू, पपीता में 18.5, अमरूद में 27, केला में 31.7, संतरा में 95.5। यह वेल्यू माइक्रोग्राम में है, जिस फल में सबसे कम वेल्यू है वह कैंसर के वायरस को खत्म करने में उतना ही कारगर है।
विज्ञापन

फल के साथ छिलका खाइए, इस जानलेवा बीमारी को दूर भगाइए

7 of 8
रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने फलों की एंटी माइक्रोबोयल (एमआईसी वेल्यू) भी निकाली। इसमें सामने आया कि अमरूद, बेर, चीकू और पपीता में सामान्य बीमारियों के बैक्टीरिया और वायरस मारने की क्षमता सबसे अधिक है। इन फलों को खाने से पेट की बीमारी और त्वचा रोग आदि से तो निजात मिलती ही है, लेकिन इसके साथ-साथ बीमारियों से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
विज्ञापन

फल के साथ छिलका खाइए, इस जानलेवा बीमारी को दूर भगाइए

8 of 8
एमडीयू के फार्मेसी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर मुनीष गर्ग कहते हैं कि फलों के साथ-साथ उनके छिलके में एंटीकैंसर केमिकल पाया गया। हालांकि फिर भी लोगों को छिलका खाते समय सफाई का ध्यान रखना होगा। कई बार छिलके पर पेस्टीसाइट्स का इफेक्ट रहता है, जो बीमारी को दावत दे सकता है। इसीलिए छिलका खाने से पहले उसे अच्छी तरह धोकर साफ कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें