फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर बोलीं, वे मुकेश से बात करती रही, ताकि बेहोश न हो जाएं?

विज्ञापन
1 of 7
खरड़ मोरिंडा रोड पर दो कारों के बीच टक्कर में निगम के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद, एक्सईएन समेत 7 लोग घायल हो गए। मेयर ने बताया, हादसे का लाइव।
विज्ञापन

मेयर बोलीं, वे मुकेश से बात करती रही, ताकि बेहोश न हो जाएं?

2 of 7
मेरी गाड़ी चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद की गाड़ी के पीछे कुछ दूरी पर ही थी। सलाहकार विजय देव और वित्त सचिव सरबजीत एक ही गाड़ी में झंडपुरा जाने वाली सड़क पर सबसे आगे थे। जब मैं गांव घडूंआंके पास पहुंची तो मेरे चालक प्रवीण ने बताया कि आगे जाम है। मुझे लगा कि मैं समय पर नहीं पहुंच पाऊंगी। चंद मिनटों बाद ही मेरे सुरक्षाकर्मी ने बताया कि गंभीर हादसा हुआ है और कुछ युवक सड़क पर घायल होकर गिरे पड़े हैं।
विज्ञापन

मेयर बोलीं, वे मुकेश से बात करती रही, ताकि बेहोश न हो जाएं?

3 of 7
मैं तुरंत गाड़ी से निकलकर स्पॉट पर पहुंची। एक युवक को उठाकर पुलिस की पायलट जिप्सी में डाला मगर तब तक भी मुझे अंदाजा नहीं था कि चीफ इंजीनियर की गाड़ी की टक्कर युवकों की जेन कार से हुई है। युवक को पुलिस की गाड़ी में डालने के बाद मेरी नजर चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद पर पड़ी। मुकेश आनंद के सिर से काफी खून निकल रहा था। मैंने अपने चालक और सुरक्षाकर्मी की मदद से उन्हें पायलट गाड़ी में डाला और पीजीआई ले आई।

मेयर बोलीं, वे मुकेश से बात करती रही, ताकि बेहोश न हो जाएं?

4 of 7
मैं पूरे रास्ते चीफ इंजीनियर से बातें करती आई, ताकि वह बेहोश न हों। मैं उन्हें बताती रही कि अब वे पीजीआई जाने के लिए कौन-कौन सी सड़क पर पहुंच गए हैं। मुकेश आनंद के सिर से लगातार खून बह रहा था। पीजीआई पहुंचने के बाद सलाहकार विजय देव और अन्य अधिकारी भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन

मेयर बोलीं, वे मुकेश से बात करती रही, ताकि बेहोश न हो जाएं?

5 of 7
जनस्वास्थ्य विभाग के घायल कार्यकारी अभियंता श्याम लाल और चालक मुरगन को उनका सुरक्षाकर्मी मंदीप पुलिस की दूसरी पायलट जिप्सी में लेकर पीजीआई आया। मुझे यह भी पता चला है कि जिस जेन कार से चीफ इंजीनियर की गाड़ी की टक्कर हुई वह पहले भी किसी और कार को टक्कर मारकर आ रही थी।
- मेयर पूनम शर्मा
विज्ञापन

मेयर बोलीं, वे मुकेश से बात करती रही, ताकि बेहोश न हो जाएं?

6 of 7
रोड एक्सीडेंट में घायल नगर निगम के दो अफसरों, एक ड्राइवर व तीन स्टूडेंट्स को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट करवाया गया है। पीजीआई के मुताबिक चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि दोनों जांघ की हड्डियों में फ्रैक्चर है, जबकि श्यामलाल के हाथ व पैर में फ्रैक्चर हैं। ड्राइवर मुरगन के सीने व सिर पर गंभीर चोट आई है। हिप में भी चोट आई है, जबकि तीन स्टूडेंट्स में कुनाल के सिर व कंधे में जबरदस्त चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर बोलीं, वे मुकेश से बात करती रही, ताकि बेहोश न हो जाएं?

7 of 7
स्टूडेंट हरसिमरनजीत सिंह व प्रवीन के सिर पर चोट लगी है। खबर लिखे जाने तक मुकेश आनंद ऑपरेशन थियेटर में थे, जबकि श्यामलाल को ऑपरेशन में लेकर जा रहे थे। फिलहाल सभी होश में हैं और स्थिर हैं। इस दौरान एडवाइजर विजय कुमार देव, फाइनेंस सेक्रेटरी सर्वजीत सिंह व पीजीआई डायरेक्टर वाइके चावला भी घायलों को देखने पहुंचे। अधिकारियों की स्थिति देखकर एडवाइजर भी मायूस हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें