फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि समारोह में मां बोली, ये मेरा बेटा है जो देश के लिए शहीद हो गया

Sat, 22 Oct 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
1 of 11
जालंधर के राज्य स्तरीय शहीदी श्रद्धांजलि समारोह
शहीदों के राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह में एक मां ने ऐसी बात बोल दी जिसे सुनकर सभी भावुक हो गए। घर बैठे आप भी दें जवानों को श्रद्धांजलि।
विज्ञापन

2 of 11
जालंधर के राज्य स्तरीय शहीदी श्रद्धांजलि समारोह
पंजाब के जालंधर के पीएपी स्थित मेमोरियल मैदान में शुक्रवार को पंजाब पुलिस की तरफ से देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन

3 of 11
जालंधर के राज्य स्तरीय शहीदी श्रद्धांजलि समारोह
इस मौके पर शहीदों के परिवार वालों को भी बुलाया गया और सम्मानित किया गया। शहीदों के परिजनों ने नम आखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

4 of 11
जालंधर के राज्य स्तरीय शहीदी श्रद्धांजलि समारोह
पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के शहीदों की वजह से ही सूबे से आतंकवाद का सफाया हुआ था। 
विज्ञापन

5 of 11
जालंधर के राज्य स्तरीय शहीदी श्रद्धांजलि समारोह
डीजीपी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अभी तक पंजाब पुलिस के 2719 जवान शहीद हो चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 11
जालंधर के राज्य स्तरीय शहीदी श्रद्धांजलि समारोह - फोटो : अमर उजाला
आईपीएस अधिकारी पवन कुमार उप्पल ने शहीदी दिवस के कार्यक्रम के बारे में सभी को अवगत करवाया। स्पोर्ट्स सचिव नवजोत माहल ने शहीदों और जवानों के नाम पढ़कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।  
विज्ञापन

7 of 11
जालंधर के राज्य स्तरीय शहीदी श्रद्धांजलि समारोह
सुरेश अरोड़ा ने कहा कि पंजाब पुलिस की बहादुरी की मिसाल जहां पूरे देश में दी जाती है, वहीं विश्व में भी एक मिसाल कायम की है। 

8 of 11
जालंधर के राज्य स्तरीय शहीदी श्रद्धांजलि समारोह
शहीदों के याद करते हुए पंजाब के डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने हमेशा देश की एकता और अखंडता बरकरार रखने के लिए कुर्बानियां दी हैं। 

9 of 11
जालंधर के राज्य स्तरीय शहीदी श्रद्धांजलि समारोह
सुरेश अरोड़ा ने कहा कि देश व प्रदेश की अमन शांति के लिए शहीद होने वाले जवानों की शहादत को कभी भूला नहीं जा सकता है। 

10 of 11
जालंधर के राज्य स्तरीय शहीदी श्रद्धांजलि समारोह
बता दें कि 21 अक्तूबर 1959 में सीआरपीएफ की एक टुकड़ी पर घात लगाकर किए हमले में दस जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद पूरे देश में 21 अक्तूबर का दिन आर्म्ड फोर्स शहीदी दिवस के नाम पर मनाया जाता है।  
विज्ञापन

11 of 11
जालंधर के राज्य स्तरीय शहीदी श्रद्धांजलि समारोह
श्रद्धांजलि समारोह के मौके पर एडीजीपी दिनकर गुप्ता, एडीजीपी संजीव कालड़ा, एडीजीपी बीके उप्पल, एडीजीपी प्रबोध कुमार, आईजी एलके यादव, आईजी अरुण पाल सिंह, कमिश्नर अर्पित शुक्ला समेत कई राजपत्रित अधिकारियों ने शहीदों की स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें