आईफोन में भी ब्लास्ट हो सकता है। ऐसी घटना मोहाली में बीते दिन सामने आ चुकी है। यूजर्स जरा सी सावधानी रखें तो इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
आईफोन यूजर्स सावधान
कभी भी आईफोन में लोकल चार्जर या बैट्री का इस्तेमाल न करें। हमेशा ओरिजनल प्रोड्क्ट का इस्तेमाल करें। गौर हो कि मोहाली में पढ़ाई कर रहे एक स्टूडेंट के एप्पल आईफोन 5एस में जिस समय ब्लास्ट हुआ, उस समय वह चार्जिंग में लगाया हुआ था।
विज्ञापन
3 of 7
Apple iPhone 7
कवर को हटाएं: फोन को चार्ज करने के दौरान कवर को निकाल दें। इससे फोन ज्यादा हीट नहीं होता है।
4 of 7
Apple iPhone 7
हॉट एरिया में न रखें: कभी भी अपने मोबाइल को हॉट एरिया में न रखें। इससे फोन का तापमान बढ़ जाता है और उसके बाद उसके यूज करने पर खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
5 of 7
एप्पल आईफोन
USB चार्जिंग: अक्सर यूएसबी चार्जिग से फोन जल्दी चार्ज नही हो पाता है। लेकिन आपको बता दें कि यह फोन को हीट होने से बचाता है और इसी के साथ, इसमें आग लगने या ब्लास्ट होने का चांस भी खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
6 of 7
Apple iPhone SE
- फोटो : GettyImages
चार्जिंग के दौरान न करें बात: फोन को जब भी चार्ज करें तो उसका उपयोग न करें। इससे फोन में आग लगने की संभावना बनी रहती है।
धनास निवासी छात्र चेतन शर्मा ने बताया कि अप्रैल में एप्पल का फाइव एस आईफोन खरीदा था। वीरवार को फोन में ब्लास्ट होने पर वह फेज-7 स्थित कंपनी के सर्विस सेंटर में पहुंचे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में उन्होंने कंपनी व डीलर को शिकायत भेज दी है।