फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की बीवी का फूटा दर्द, पहले बुलाते हैं, फिर रुलाते हैं

Tue, 09 Jun 2015 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
चंडीगढ़ में हुए नाइलिट हादसे में शहीद हुए एयरफोर्स के फायरफाइटर की बीवी का दर्द आखिरकार फूट ही पड़ा। उन्होंने प्रशासन पर कड़े कमेंट किए। देखिए, क्या बोलीं वो।
विज्ञापन

शहीद की बीवी का फूटा दर्द, पहले बुलाते हैं, फिर रुलाते हैं

2 of 7
शहीद हुए एयरफोर्स के फायरफाइटर रविंदर की पत्नी सवित्रा रानी कहती हैं कि पति की मौत के बाद से हम हर चीज को मोहताज हैं। प्रशासन नौकरी देता नहीं। सलामी देने के नाम पर समारोह में बुलाता है और हमें रुलाता है। हमारे आंसू रुकते नहीं हैं।
विज्ञापन

शहीद की बीवी का फूटा दर्द, पहले बुलाते हैं, फिर रुलाते हैं

3 of 7
सवित्रा रानी कहती हैं कि प्रशासन की ओर से जो वायदे किए गए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया है। परिवार को सिर्फ स्वतंत्रा दिवस, गणतंत्र दिवस और फायर डे पर बुला लिया जाता है और वहां पर अधिकारी दो मिनट का भाषण देकर परिवार को रुला कर चले जाते हैं, समारोह में उनकी तस्वीरे खींच ली जाती है।

शहीद की बीवी का फूटा दर्द, पहले बुलाते हैं, फिर रुलाते हैं

4 of 7
नगर निगम ने शहीद के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने और बेटे धीरज को नौकरी देने का प्रस्ताव पास किया था लेकिन प्रशासन ने इसे अभी तक मंजूरी नहीं दी। सवित्रा रानी के अनुसार कोई ऐसा अधिकारी और नेता नहीं बचा है, जिससे बेटे के लिए नौकरी न मांगी हो। अभी तीन महीने पहले एयरफोर्स ने विधवा पेंशन देनी शुरू की है।
विज्ञापन

शहीद की बीवी का फूटा दर्द, पहले बुलाते हैं, फिर रुलाते हैं

5 of 7
घटना के बाद जब शहीद रविंदर कुमार के शव का अंतिम संस्कार किया गया था तो पूर्व सलाहकार केके शर्मा ने दावा किया था कि उनके बच्चों की पढ़ाई निशुल्क दी जाएगी लेकिन निशुल्क तो दूर पिछले साल बेटी मनीष शर्मा को ग्याहरवी में दाखिल के लिए मां और चाचा को काफी भटकना पड़ा। जब सरकारी स्कूल में दाखिल नहीं मिला तो सेक्टर-37 में एक निजी स्कूल में दाखिला दिलवाया।
विज्ञापन

शहीद की बीवी का फूटा दर्द, पहले बुलाते हैं, फिर रुलाते हैं

6 of 7
विशाल सेक्टर-17 की नाइलिट इमारत हादसे में मरने वाले फाइटर डड्डूमाजरा निवासी रविंद्र शर्मा उर्फ बिट्टू का बेटा है। जिस दिन (8 जून) को एयरफोर्स में तैनात रविंद्र आग बुझाने में जुटे थे, उस दिन ही विशाल ने गोवा में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। विशाल का कहना है कि गोवा जाते वक्त पिता ने कहा था बेटा गोल्ड मेडल जीतकर आना।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद की बीवी का फूटा दर्द, पहले बुलाते हैं, फिर रुलाते हैं

7 of 7
विशाल सेक्टर-39 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं का छात्र है। जब वह घर लौटा तो पिता की मौत की खबर सुन सन्न रह गया। विशाल कहता है कि बड़ा होकर वह भी पिता की तरह एयरफोर्स के दमकल विभाग में नौकरी करेगा। विशाल के चाचा राज पाल शर्मा भी कराटे की कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें