फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमेहर कौर को लेकर हो रहे विवाद पर दादा का बड़ा बयान, विरोधियों को लगाई फटकार

Wed, 01 Mar 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
गुरमेहर कौर
कारगिल में शहीद कैप्टन की बेटी गुरमेहर कौर को लेकर हो रहे विवाद और हंगामे पर उनके दादा कमलजीत ने बड़ा बयान दिया और विरोधियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

2 of 5
गुरमेहर कौर
गुरमेहर के दादा और कैप्टन मंदीप सिंह के पिता कमलजीत सिंह का कहना है कि नेताओं को यह तमाशा बंद कर देना चाहिए। इंस्टीट्यूट स्टडी के लिए होते हैं न कि राजनीति के लिए। उन्होंने कहा बेटी गुरमेहर समझदार है, उसके बयान पर नेता जो हो हल्ला मचा रहे हैं, वह होना नहीं चाहिए। वह सिर्फ एक युवा लड़की है, जिसने कारगिल युद्ध में अपने पिता को खो दिया। राजनेताओं को उसमें अपनी बेटी क्यों नहीं दिखाई देती।
विज्ञापन

3 of 5
gurmehar kaur
कमलजीत सिंह बताते हैं कि वे स्थानीय तहसील कांप्लेक्स में बूथ चलाते हैं और वहां पर फोटोस्टेट के अलावा छोटे मोटे काम करते हैं। इस बूथ को कैप्टन मंदीप हैरी की शहादत के बाद सरकार ने उनके पिता को अलाट किया था, जिसको कैंसिल कर बोली पर लगा दिया गया। बूथ को बहाल करवाने के लिए हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कमलजीत सिंह का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मेरा किसी नेता ने तो साथ नहीं दिया, आज क्यों बोल रहे हैं।

4 of 5
gurmehar kaur - फोटो : बीबीसी
दूसरी ओर, विवाद के बाद गुरमेहर कौर को गैंगरेप की धमकियां मिलने लगी थी। जिसे लेकर गुरमेहर की ओर से दो लिखित शिकायत आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल को दी गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने गुरमेहर को रेप की धमकी पर केज दर्ज कर लिया है। कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। अब गुरमेहर कौर दिल्ली छोड़कर चली गई हैं। उनका कहना है कि वे काफी डरी हुई हैं और अब उन्हें कुछ नहीं कहना है। उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gurmehar kaur - फोटो : बीबीसी
गुरमेहर कौर कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन मंदीप सिंह की बेटी हैं। वे पंजाब की रहने वाली हैं और इसकी मां रविंद्र कौर पंजाब सरकार के एक्साइज और टैक्सेशन डिपार्टमेंट में काम करती हैं। गुरमेहर का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ। उनकी स्कूली शिक्षा जालंधर कैंट स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से हुई। आजकल वे दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज में लिटरेचर की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें