ये जनाब तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने जा रहे थे। लेकिन हुआ क्या, पत्नी वहां पहुंच गई और बीच सड़क जमकर धुनाई कर दी। नई दुल्हन को भी नहीं छोड़ा, देखिए...
विज्ञापन
2 of 10
बिना तलाक दूसरी शादी करने जा रहे दूल्हे की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के लुधियाना का है, जहां एक व्यक्ति को दूसरी शादी का शौक बेहद महंगा पड़ गया। ये साहब पहली पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी करने के जा रहे थे। लेकिन हुआ क्या, पत्नी वहां पहुंच गई और बीच सड़क जमकर धुनाई कर दी। पास ही में चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों ने बीच बचाव कराया।
विज्ञापन
3 of 10
बिना तलाक दूसरी शादी करने जा रहे दूल्हे की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
दूल्हे की पहली पत्नी और उसके घर वालों ने नई दुल्हन व उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की। रिजोर्ट के मुलाजिमों ने किसी तरह उन्हें रिजोर्ट के बाहर किया। रिजोर्ट के बाहर फिर से दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दूल्हे और बाद में नई दुल्हन के परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
4 of 10
बिना तलाक दूसरी शादी करने जा रहे दूल्हे की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी विशाल की पहली पत्नी रेखा के भाई पवन कुमार ने कहा कि वह कोट मंगल सिंह इलाके में रहते हैं। रेखा की शादी करीब 14 साल पहले विशाल के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद उनका बेटा हुआ। दोनों के बीच नहीं बनती थी और दोनों अलग रहने लगे। कुछ समय से रेखा मालेरकोटला में अलग मकान लेकर अपने बेटे के साथ रह रही थी। दोनों में तलाक की बात चल रही थी, लेकिन तलाक हुआ नहीं था।
विज्ञापन
5 of 10
बिना तलाक दूसरी शादी करने जा रहे दूल्हे की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
पवन के अनुसार दो दिन पहले किसी ने उन्हें शादी का कार्ड दिया। विशाल अपने से करीब 15 साल छोटी लड़की से शादी कर रहा था। रेखा विशाल को रंगे हाथों पकड़ना चाहती थी। इसके लिए वह शनिवार सुबह ही रिजोर्ट के पास अपने परिजनों के साथ खड़ी हो गई। जब दूल्हा आया तो वह विशाल ही था। जब रेखा ने विशाल से बात करनी चाही तो उसने उसे पत्नी मानने से ही इंकार कर दिया। इसके बाद रेखा के परिजनों ने विशाल की पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
6 of 10
बिना तलाक दूसरी शादी करने जा रहे दूल्हे की पिटाई
विशाल अपने बचाव के लिए सड़क की तरफ भागा तो रेखा और उसके परिजनों ने उसे वहां से घसीटा और पिटाई की। उसके बाद रेखा और उसके परिजन अंदर गए और वहां उन्होंने दुल्हन और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत किया।
विज्ञापन
7 of 10
बिना तलाक दूसरी शादी करने जा रहे दूल्हे की पिटाई
रेखा ने आरोप लगाया कि विशाल ने झूठे कागजात तैयार कर लड़की के परिजनों को दिखाए और उन्हें शादी के लिए राजी किया। वहीं लड़की के परिजनों ने कहा कि तलाक के कागजात देखने के बाद ही उन्होंने शादी के लिए हामी भरी थी।
8 of 10
Ludhiana Marriage Dispute
वहीं विशाल के परिजनों के अनुसार उन्हें भी शनिवार को ही पता चला कि विशाल शादी कर रहा है। उसने शादी से पहले किसी भी परिजन को अपनी दूसरी शादी के बारे में नहीं बताया था।
9 of 10
Ludhiana Marriage Dispute
बताया जा रहा है कि विशाल ने जिस रिजोर्ट में अपनी शादी रखी थी। वहां पर बोला था कि उसके रिश्तेदार का जन्मदिन है। रिजोर्ट वालों को भी शनिवार को ही पता चला कि जिसने जन्मदिन पार्टी के लिए हॉल बुक कराया था, वह यहां पर अपनी शादी करने जा रहा है। इसके अलावा फोटोग्राफर से भी कहा गया था कि शादी की सालगिरह है।
पुलिस ने विशाल को हिरासत में कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। जांच के बाद अगर विशाल का कसूर पाया गया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
मोहन लाल, एसएचओ, थाना सराभा नगर