दूल्हा बना, घोड़ी चढ़ा और बारात लेकर पहुंच गया, लेकिन 7 फेरे होने से पहले ही दुल्हन की पोल खुल गई। युवक को ऐसा झटका लगा कि वो फूट-फूट कर रोया।
विज्ञापन
2 of 7
शादी के नाम पर ठगी
मामला पंजाब के अमृतसर का है। दूल्हा बारात लेकर मैरिज पैलेस पहुंचा, लेकिन गेट बंद मिला। न कोई तैयारी थी, न कोई सजावट। दुल्हन के परिजनों का फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ मिला। इससे बर्ताव से गुस्साया दूल्हा पहले तो रोया और फिर बारात लेकर छेरहटा थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
3 of 7
शादी के नाम पर ठगी
वहां दूल्हे ने अपनी आपबीती सुनाई तो पुलिस वाले हैरान रह गए। दूल्हा न तो दुल्हन के घर का पता जानता था और न ही बिचौलन महिला के बारे में ज्यादा पता था। फिर भी सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने दूल्हे की शिकायत दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
4 of 7
शादी के नाम पर ठगी
जानकारी के मुताबिक, मुद्दल गांव का परगट सिंह वीरवार दोपहर 2 बजे बारातियों की दो गाड़ियां और बस लेकर ताज पैलेस पहुंचा। बैंड-बाजे के साथ पहुंचे परगट हैरान रह गया, जब उसे पैलेस के बाहर बारात के स्वागत के लिए कोई नहीं दिखा, पैलेज वालों से पूछा तो वे बोले हम कुछ नहीं जानते।
विज्ञापन
5 of 7
शादी के नाम पर ठगी
कुछ देर इंतजार के बाद जब उसने दुल्हन को फोन मिलाया तो वह बंद मिला। रिश्ता करने वाली बिचौलन बलजीत कौर को फोन किया तो उसने भी कॉल रिसीव नहीं की। बाराती काफी देर तक पैलेस के बाहर खड़े इंतजार करते रहे, लेकिन दुल्हन वालों की तरफ से कोई नहीं आया।
विज्ञापन
6 of 7
शादी के नाम पर ठगी
परगट सिंह ने बताया कि बलजीत कौर नाम की महिला ने उसका रिश्ता लाहौरी गेट निवासी सिमरन से कराया था। रिश्ते के बाद दोनों परिवारों की फोन पर कई बार बात हुई। वह अपनी मंगेतर से कई बार मिला भी। बुधवार को शगुन था, जिसे ऐन मौके पर कैंसिल कर दिया गया और सीधा बारात लाने की बात हुई।
परगट ने बताया कि वीरवार को वह तय समय पर बारात लेकर ताज पैलेस पहुंच गया, मगर वहां कोई नहीं था। परगट ने बताया कि उसने शादी के लिए दो लाख रुपए खर्च किए हैं। कुछ रकम बिचौलन महिला को भी दी। दुल्हन के लिए भी गहने और कपड़े लिए, पर ऐसा धोखा मिलेगा सोचा न था।